फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian rapper badshah post look hit says Avtar ji ka mukka hit karta hai jaisee aryan khan bads of bollywood

Badshah: जख्मी हालत में बादशाह ने शेयर किया पोस्ट, फैंस को हुई चिंता पूछा- 'ये क्या हो गया?'

Wed, 24 Sep 2025 10:21 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Sep 2025 10:21 AM IST
सार

Bads Of Bollywood: रैपर बादशाह ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में बादशाह जख्मी हालत में नजर आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Indian rapper badshah post look hit says Avtar ji ka mukka hit karta hai jaisee aryan khan bads of bollywood
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम@badboyshah

विस्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर बादशाह ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में बादशाह की एक आंख पर काफी सूजन दिखाई दे रही है। उनकी इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है और वह लगातार बादशाह से उनका हालचाल पूछ रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

बादशाह का पोस्ट
बादशाह ने आज इंस्टाग्राम पर जख्मी हालत में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को ध्यान से देखें तो बादशाह की एक आंख सूजी नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने आंख के ऊपर पट्टी बांध रखी है। इस पोस्ट के साथ बादशाह ने कैप्शन में लिखा, 'अवतार जी का मुक्का हिट करता है जैसे...'#badsofbollywood #kokaina।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)


दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कई फिल्मी सितारों ने अभिनय किया है। सलमान खान, आमिर खान और तो और निर्देशक राजामौली ने भी इस सीरीज में छोटा सा रोल निभाया है। वहीं इस सीरीज में बादशाह का भी एक रोल है, जिसमें वह मनोज पाहवा (अवतार) से भिड़ जाते हैं। मनोज और बादशाह के बीच अनबन होती है। शायद बादशाह का यह पोस्ट सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के किसी सीन का हिस्सा हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर बादशाह के साथ क्या हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह को यह चोट उनके उत्तरी अमेरिका दौरे के आखिरी चरण में पहली बार लगी। पिछले शो के दौरान उनकी आंख में कुछ चला गया, जिससे वे असहज हो गए, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन पूरा किया। डॉक्टर ने बताया कि बादशाह अपनी आंखों को बार-बार खुजला रहे थे, जिससे पता चला कि यह corneal abrasion है। इसके लिए उनकी सर्जरी हुई और डॉक्टर ने उन्हें पांच दिन तक पैच पहनने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: AR Rahman: एआर रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, ‘वीरा राजा वीरा’ गाने के कॉपीराइट मामले को किया रद्द
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
बादशाह की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताए जा रही है। एक फैन ने लिखा, 'ये क्या हो गया अभी तो आप शिकागो में परफॉर्म कर रहे थे', एक और फैन ने लिखा, 'ऊं नम: शिवाय बड़े भाई', एक और फैन ने लिखा, 'ये क्या हो गया', एक और फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ', एक और फैन ने लिखा, 'बादशाह भाई अपना ख्याल रखना।'

यह भी पढ़ें: Vikrant Massey: 'मुझे गर्व करने का एक और कारण दिया', पत्नी शीतल ने विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई

बैड्स ऑफ बॉलीवुड
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। यह उनका पहला निर्देशन है। इस सीरीज के अभी तक कुल सात एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक्शन कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, साहेर बम्बा, अन्या सिंह, मनोज पाहवा, मनीष चौधरी, रजत बेदी, मेहरजान माजदा, दिविक शर्मा, मोना सिंह, गौतमी कपूर, विजयंत कोहली, नेविल भरुचा और अरमान खेरा हैं। यह सीरीज दिल्ली के अभिनेता आसमान सिंह पर आधारित है। इसका प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: 'गलती सुधारना मेरा फर्ज', शादी की सालगिरह पर परिणीति का शरारती अंदाज; पति राघव को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed