फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt says now i am mature

आपको भी लगा आलिया 'मैच्योर' हो गईं?

Tue, 29 Jul 2014 09:17 AM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
alia bhatt says now i am mature

अभिनेत्री आलिया भट्ट आलोचनाओं और नकारात्मक बातों से निपटने के मामले में काफी परिपक्व हैं। उनका कहना है कि फिल्म जगत में मोटी चमड़ी का होना लाभदायी होता है। आलिया ने फोन पर विशेष बातचीत में कहा, "अपनी आलोचनाएं और सराहना मैं हमेशा स्वीकार करती हूं, लेकिन मोटी चमड़ी फिल्म जगत में काम आती है ।" अब मैं ऐसे लोगों से निपटना सीख गई हूं।

विज्ञापन

मिल रही हैं तीखी प्रतिक्रियाएं

alia bhatt says now i am mature

​​अपने बारे में दर्शकों की तीखी प्रतिक्रियाओं से बेपरवाह आलिया ने शुक्रवार शाम ऑनलाइन वीडियो चैट की सुविधा प्रदान करने वाले मंच गूगल हैंगआउट पर अपने प्रशंसकों के साथ खूबसूरती और फैशन पर बातें की। आलिया मेकअप ब्रांड मेबीलाइन न्यूयार्क की ब्रांड एंबेसडर हैं ​।​

विज्ञापन
विज्ञापन

पसंद आया वीडियो चैट

alia bhatt says now i am mature

​आलिया को वीडियो चैट का विचार बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा, "हम हर वक्त अलग-अलग शहरों में अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जाते रहते हैं। लेकिन हैंगआउट के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो चैट का अनुभव बिल्कुल अलग था। प्रौद्योगिकी ने किसी उत्पाद के लिए दर्शकों और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जानने को काफी आसान बना दिया है ​।​​​"​ ​

विज्ञापन

खुद देखती हूं ट्विटर अकाउंट

alia bhatt says now i am mature

​आलिया सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर भी सक्रिय हैं और अपने 18 लाख से ज्यादा प्रशंसकों से ट्विटर पर बातें भी करती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके ट्विटर अकाउंट के प्रबंधन का जिम्मा उन्होंने निजी टीम को दिया है, आलिया ने कहा, "नहीं मेरे पास ऐसी कोई टीम नहीं है। मैं अपना ट्विटर अकाउंट खुद देखती हूं ​।​"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed