{"_id":"1df97d64-dfe8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"alia-bhatt-not-doing-film-with-dhanush","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया ने ठुकराया धनुष का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया ने ठुकराया धनुष का साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में खबर आयी थी कि निर्देशक केवी आनंद धनुष को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे है। इसमें उन्होंने धनुष के अपोजिट आलिया भट्ट को साइन किया है। मगर इससे खुद केवी आनंद ने इंकार किया है।
विज्ञापन
जी हां, निर्देशक ने साफ किया है कि आलिया उनकी फिल्म में धनुष के साथ काम नहीं कर रही हैं।
एक इवेंट के दौरान जब आनंद से इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने साफ कहा कि आलिया को उन्होंने अपनी फिल्म के लिए साइन नहीं किया है।
निर्देशक ने बताया कि मैंने अपनी फिल्म के लिए आलिया को अप्रोच किया था और उन्हें फिल्म की कहानी भी सुनाई थी।
तारीखों के टकराने के चलते वह मेरी फिल्म में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आलिया की फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आयी और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित भी हुई, जिससे वह मेरी फिल्म नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
केवी आनंद ने बताया फिल्म की शूटिंग 15 अगस्त से शुरू करने की तैयारी कर रहा हूं और आलिया के पास उस वक्त तारीखों खाली नहीं हैं, इसलिए मैंने उन्हें अपनी फिल्म में साइन नहीं किया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि आलिया ने अभी हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म 'हाइवे' की शूटिंग पूरी की है और हाल फिलहाल अर्जुन कपूर के साथ 'टू स्टेट्स' पर काम कर रही हैं।