फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt brutally trolled after post candid picture of Ranbir Kapoor with daughter Raha then deletes it

Alia Bhatt: रणबीर-राहा की फोटो डिलीट कर दोबारा शेयर करने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले- पहले ही डिसाइड करना था

Mon, 24 Apr 2023 07:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया ने सोशल मीडिया से अपने पति और सुपरस्टार रणबीर और बेटी राहा कपूर की तस्वीर को डिलीट कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Alia Bhatt brutally trolled after post candid picture of Ranbir Kapoor with daughter Raha then deletes it
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आलिया की बेटी राहा कपूर को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस कपल ने अभी तक फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब  आलिया को लेकर एक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया ने सोशल मीडिया से अपने पति और सुपरस्टार रणबीर और बेटी राहा कपूर की तस्वीर को डिलीट कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

तस्वीर साझा करने के बाद तुरंत किया डिलीट 

आलिया और रणबीर की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही है। शादी के सात महीने के बाद ही आलिया ने राहा को जन्म दिया था। कुछ समय पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति रणबीर और बेटी राहा की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अब  इस मामले में ट्विस्ट यह है कि इस तस्वीर को साझा करने के बाद तुरंत ही आलिया ने इसे डिलीट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम हैंडल पर दोबारा किया साझा

इस तस्वीर को डिलीट करने के बाद आलिया ने इसे दोबारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने इसके कैप्शन में लिखा है,  'मुझे लगता है कि 6 नंवबर से मैं एक अच्छी फोटोग्राफर बन गई हूं।' आलिया की यह हरकत किसी के भी समझ में नहीं आ रही है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यही नहीं, आलिया की इस हरकत ने लोगों के काफी कंफ्यूज भी कर दिया है।

Samantha: 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में सामंथा ने की फेक एक्सेंट में बात! लहजा देखकर ट्रोल्स लगा रहे क्लास

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने से नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया ने ये फोटो पहले अपलोड की और बाद में डिलीट क्यों कर दी। खैर जो भी हो लेकिन तस्वीर काफी अच्छी थी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम लगता है पागल हो गई हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पहले ही डिसाइड कर लेते की कौन सी फोटो अपलोड करनी है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया  'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी।

KKBKKJ: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है 'किसी का भाई किसी की जान'? साइन की करोड़ों की डील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed