फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Trolled for her accent at Citadel Global premiere Trolls call it fake

Samantha: 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में सामंथा ने की फेक एक्सेंट में बात! लहजा देखकर ट्रोल्स लगा रहे क्लास

Mon, 24 Apr 2023 06:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 24 Apr 2023 06:53 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु बीते दिन 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर का हिस्सा बनीं। वहीं, एक्ट्रेस के बातचीत करने के लहजे को देखकर भड़के नेटिजन्स उनकी क्लास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Trolled for her accent at Citadel Global premiere Trolls call it fake
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु की सफलता के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। बीते लंबे समय तक बीमारी से जूझने वाली सामंथा की हालिया रिलीज पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय स्पिन-ऑफ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट वरुण धवन होंगे। हाल ही में सामंथा, प्राइम वीडियो की इस सीरीज के लंदन प्रीमियर में शामिल हुई थीं। इवेंट में एक्ट्रेस ने प्रेस से बातचीत की। हालांकि, साउथ हसीना के बात करने के लहजे ने नेटिजन्स के कान खड़े कर दिए और सामंथा ट्रोल्स का शिकार हो गईं। 

विज्ञापन

सामंथा का एक्सेंट सुनकर नेटिजन्स दंग 

'सिटाडेल' के लंदन प्रीमियर में शामिल हुईं सामंथा रुथ प्रभु ने स्पाई थ्रिलर में मुख्य किरदार निभाए जाने पर बात की। रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, मीडिया से 'सिटाडेल' हिंदी में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए सामंथा की एक क्लिप सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इसमें एक्ट्रेस का एक्सेंट सुनकर ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सामंथा के लहजे को यूजर्स ने बताया 'फेक'

वीडियो में, सामंथा रुथ प्रभु को वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का हिस्सा होने के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है, और वह इतने बड़े यूनिवर्स में शामिल होने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के बात करने के तरीके को देखकर नेटिजन्स इसे बनावटी बताने लगे हैं। एक यूजर ने सामंथा के लहजे पर तंज कसते हुए लिखा है, 'इन भारतीय सितारों के साथ क्या है? जब वे अमेरिका की यात्रा करते हैं, तो एक अलग उच्चारण क्यों होता है?' 




जूनियर एनटीआर भी हो चुके हैं ट्रोल

वीडियो में सामंथा के बात करने के तरीके को देखकर कई अन्य लोगों ने भी इसे फेक बताया है। यह पहली बार नहीं है जब सितारों को उनके उच्चारण के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले, गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में 'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर अपने एक्सेंट को लेकर मजाक का पात्र बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed