फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alanna Panday married with Ivor McCray see their wedding photos goes viral on social media

Alanna Panday wedding: शादी के बंधन में बंधे इवोर मैकक्रे और अलाना पांडे, सामने आई पहली तस्वीर

Thu, 16 Mar 2023 08:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

अलाना पांडे आज मुंबई में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी समारोह से उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

विज्ञापन
Alanna Panday married with Ivor McCray see their wedding photos goes viral on social media
अलाना पांडे, इवोर मैकक्रे - फोटो : Social media

विस्तार

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे आज मुंबई में अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी समारोह से उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है और सफेद रंग के आउटफिट में यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन के जोड़े में अलाना और दूल्हे के रूप में इवोर बहुत प्यारे लग रहे हैं। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Alanna Panday married with Ivor McCray see their wedding photos goes viral on social media
अलाना पांडे, इवोर मैकक्रे - फोटो : Social media

मुंबई में हुए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद अलाना पांडे ने अपने मंगेतर इवोर मैकक्रे के साथ एक पारंपरिक शादी कर ली है। विवाह स्थल से एक वीडियो अनन्या द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसमें वह दोनों फेरे लेते हुए देखा जा सकता था। शादी में दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे।

Filmy Wrap: अंशुमन झा ने दोबारा की शादी और विद्युत जामवाल की टूटी सगाई, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Alanna Panday married with Ivor McCray see their wedding photos goes viral on social media
अलाना पांडे, इवोर मैकक्रे - फोटो : Social media

अलाना और इवोर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन कुछ दिन पहले ही शुरू हो गई थी। उनकी हल्दी, मेहंदी और ब्राइडल शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। शादी में अनन्या पांडे, उनके माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे, जैकी श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए थे। साथ ही नंदिता महतानी, अलवीरा अग्निहोत्री और उनकी बेटी भी कार्यक्रम में पहुंची थीं।

Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा

विज्ञापन

Alanna Panday married with Ivor McCray see their wedding photos goes viral on social media
अलाना और इवोर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कपल की हल्दी, मेहंदी और सगीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हल्दी सेरेमनी की थीम पियाजा डेल मर्कैटो की पर थी। इस दौरान अलाना ने पायल सिंघल द्वारा तैयार की गई ड्रेस पहनी थी। वहीं येलो कुर्ते में इवोर भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। 

Siddharth Anand: 'टाइगर 3' में कैसा होगा 'पठान' का कैमियो? सिद्धार्थ आनंद ने दिया यह जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed