फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar twinkle khanna in obscenity case

ट्विंकल से पैंट खुलवाना अक्षय को पड़ेगा महंगा

Tue, 30 Jul 2013 11:26 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 30 Jul 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar twinkle khanna in obscenity case

2009 के एक फैशन वीक में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से अपनी जींस की जिप खुलवाना महंगा पड़ सकता है। मुंबई हाइकोर्ट ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस से कहा कि वह इन पर मुकदमा चलाए।

विज्ञापन


कोर्ट इस पूरी घटना को अश्लीलता माना है। कोर्ट के अनुसार यह सार्वजनिक जगह पर की गई अश्लील हरकत है। कोर्ट ने इस मामले में अक्षय और उनकी पत्नी के अलावा इस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सचिव के खिलाफ भी मुकादमा चलाने को मंजूरी दी। यह मामला 2009 के लैक्मे फैशन वीक से जुड़ा है।
विज्ञापन


akshay

न्यायाधीश अभय थिप्से ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ए.रोसा के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि रोसा ने अश्लील एक्ट की स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश ने पुलिस से कहा कि फैशन शो के निदेशक और एक्टर्स के खिलाफ मुकदमा चलाना चाहिए। न्यायाधीश ने टि्वंकल खन्ना से कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अक्षय कुमार आपके पति हैं। सार्वजनिक रूप से आप उनके पैंट की जिप नहीं खोल सकतीं।

मार्च 2009 में यह विवाद उस वक्त खड़ा हो गया था जब रैंप पर कैटवाक करते अक्षय कुमार अचानक दर्शक दीर्घा में बैठी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के पास आए और उनसे अपने जींस की जिप खोलने के लिए कहा। अक्षय कुमार ने एक डेनिम ब्रांडके प्रमोशन के लिए ऎसा किया था।


30 मार्च 2009 को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने वकोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सचिव अबिगेल ने यह कहते हुए अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज करने की मांग की थी कि उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा गया है।

पुलिस ने एफआईआर में बतौर आयोजक रोसा का नाम दर्ज किया था। रोसा को गिरफ्तार कर लिया गया था। 25 अगस्त 2009 को उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed