फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar toilet ek porem katha leak case remo de souza give statement for gym trainer

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का लीक मामलाः रेमो ने कहा "हां पेन ड्राइव थी मेरे पास, मगर..."

Fri, 21 Jul 2017 01:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Fri, 21 Jul 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar toilet ek porem katha leak case remo de souza give statement for gym trainer
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के लीक होने की खबर हाल ही में आई थी। बताया जा रहा था कि फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। बता दें कि रेमो डिसूजा के जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में पाई गई थी। 
विज्ञापन


हाल ही में रेमो ने इस मामले को लेकर मीडिया से बात की है। रेमो से पूछा गया कि क्या ये पेन ड्राइव वाकई उनके पास थी? इसपर रेमो ने साफ कर दिया कि "जब तक पेन ड्राइव उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह को नहीं दी थी तभी तक वो पेन ड्राइव उनके पास थी।" 
विज्ञापन


इसके बाद रेमो ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरी बिल्डिंग का जिम ट्रेनर मेरे पास आया और उसने मुझे बताया कि 'उसके पास एक पेन ड्राइव है जिसमें पहली आधी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' है। लेकिन मुझे लगा कि वो मजाक कर रहा है। इसके बाद उसने मुझे समझाने की कोशिश की फिर मैने कहा कि वो पेन ड्राइव मुझे दिखाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"मैंने पेन ड्राइव चेक की तो मैं दंग रह गया, इसमें पहली आधी नहीं बल्की दूसररी आधी फिल्म थी। एक फिल्म मेकर होने के नाटते मैं समझ गया कि अगर ये पेन ड्राइव रिलीज से पहले वायरल हो गई तो हंगामा हो जाएगा। इसके बाद मैंने लगातार अक्षय से बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद मैंने फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा को फोन कर इस बात की जानकारी दी जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत डायरेक्टर को मेरे ऑफिस भेजा और मैंने उन्हें वो पेन ड्राइव दे दी।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed