फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Talks About His Film 'Toilet: Ek Prem Katha' And Open Defacation

अक्षय ने बताया 'रेप रोकने का नायाब नुस्खा', क्या देश करेगा अमल?

Tue, 30 May 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 30 May 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Talks About His Film 'Toilet: Ek Prem Katha' And Open Defacation
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से अपने सामाजिक कामों के लिए सुर्खियों में हैं। वो 'ट्रांसफॉर्म महाराष्ट्र', 'स्वच्छ भारत अभियान' जैसे कई अभियानों से जुड़े हैं और शहीद जवानों के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 'भारत के वीर' ऐप भी लेकर आए हैं। अगस्त में आने वाली उनकी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत अभियान' पर बनी है।
विज्ञापन


इसी फिल्म पर बोलते हुए अक्षय ने कहा है कि अगर खुले में शौच बंद हो जाएं तो रेप 30 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं। अक्षय ने बॉलीवुड लाइफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी कुछ औरतों से मिला हूं जिनके पास खुले में शौच करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। इस कारण उन्हें कई दिक्कतों का शिकार होना पड़ता है। भारत में 54 प्रतिशत लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। ऐसा नहीं है कि उनके पास शौचालय बनाने का पैसा नहीं है, बस उन्हें खुले में ही शौच करना होता है।' अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें सबसे बेवकूफाना बात यही लगी थी कि लोग मानते हैं कि उन्हें खुले में ही शौच करना चाहिए।
विज्ञापन


अक्षय ने आगे एक औरत का भी जिक्र किया जिसने घर में शौचालय न होने के कारण अपने पति से तलाक मांगा था। 'ये सिर्फ शौचालय की बात नहीं है, ये उस शर्म के बारे में भी है जिनसे औरतों को गुजरना पड़ता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि अगर खुले में शौच बंद हो जाए तो रेप 30 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं। क्योंकि जब औरतें खुले में शौच करने जाते हैं तो आदमी वहां उनका इंतजार करते हैं। ये एक बहुत ही गंभीर अपराध है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय की इसी मुद्दे पर बनी फिल्म 'टायलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed