फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan, CM Devendra Fadnavis To Launch 'Darwaza Band' Mission

टॉयलेट का दरवाजा बंद कराने आ गए हैं अमिताभ बच्चन

Tue, 30 May 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 30 May 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan, CM Devendra Fadnavis To Launch 'Darwaza Band' Mission
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन शुरुआत से ही प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े रहे हैं। जल्द ही वो मुंबई में इसके 'दरवाजा बंद' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन स्वच्छ भारत अभियान के ब्रैंड अंबैसडर भी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस मौके पर महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद रहेंगी। इसके अलावा भी कई फिल्मी सितारे इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 'दरवाजा बंद' खुले में शौच को दरवाजा बंद कर मना करने के लिए है। इस अभियान को आगे बढ़ाने में जो लोग महत्तवपूर्ण योगदान देंगे, उन्हें मंत्रालय की तरफ से पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसे वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने इस अभियान को लेकर कई ट्वीट भी किए।
 

 


प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता मिशन को इस साल 2 अक्टूबर को तीन साल पूरे हो जाएंगे। उनकी चाहत है कि 5 सालों में देश अपने इस लक्ष्य को पूरा कर ले ताकि साल 2019 में बापू की 150वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed