कॉमेडियन मल्लिका दुआ पर कमेंट कर विवादों में पड़े एक्टर अक्षय कुमार ने अब बॉलीवुड में काम करने वाली एक्ट्रेसेज के बारे में बयान दिया है। अक्षय कुमार का कहना है कि इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेज के साथ एक तरह का भेदभाव होता है। हीरोज की तुलना में हीरोइनों का करियर काफी छोटा होता है।
बीते दिनों अपने दिल की बात करते हुए 'खिलाड़ी कुमार' ने बताया कि इंडस्ट्री में महिलाओं से 'टाइम बॉम्ब' की तरह बर्ताव किया जाता है। 35+ एक्टर जहां इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत भी कर सकता है तो वही इस उम्र में महिलाओं को काम मिलना बंद हो जाता है।
अक्षय ने इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी बेबाकी से बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह नए और यंग एक्टर्स ने पुराने एक्टर्स के लिए मुश्किलें खड़ी की है। अपने जमाने में फिटनेस आइकन माने जाने वाले अक्षय ने बताया कि अब आने वाले एक्टर्स फिटनेस पर ध्यान देते थे, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। मुझे अपने अनुशासन और फिटनेस के प्रति जागरुकता पर गर्व था लेकिन नए एक्टर हम जैसे पुराने एक्टर्स को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।
बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ये एक्टर पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरा हुआ था। कॉमेडियन मल्लिका दुआ पर किए गए अपने कमेंट 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं' के बाद पत्रकार विनोद दुआ ने उन्हें आड़े हाथों लिया था।