फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar pairing with sonakshi sinha

परिणीति नहीं सोनाक्षी के साथ अक्की

Mon, 10 Dec 2012 12:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Dec 2012 12:10 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar pairing with sonakshi sinha

बॉलीवुड में ऐसे खेल होते रहते हैं। हां, परिणीति चोपड़ा जैसी नई हीरोइन के लिए भले ही यह हैरतअंगेज बात हो, लेकिन अक्षय कुमार तो इस तरह के खेलों के बड़े खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


दो दिन पहले ही एक नई फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति को लिए जाने की खबर थी, जिसका निर्देशन गजनी फेम ए.आर.मुरुगदॉस करने जा रहे हैं। लेकिन अब तो परिणीति की सारी उम्मीदों पर जैसे पानी फिर गया है।
विज्ञापन


अब खबर आ रही है कि अक्की ने परिणीति की जगह सोनाक्षी सिन्हा को लेने का फैसला कर लिया है। खिलाड़ी कुमार के इस तरह पलटी खाने पर परिणीति को कुछ कहते नहीं बन रहा है, लेकिन फिल्मी गलियारों में खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जानबूझकर उनका पत्ता कटवाया है और उनकी जगह खुद को फिट करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जानते हैं कि 'राउडी राठौर', 'जोकर' और 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद सोनाक्षी और अक्की की जबर्दस्त ट्यूनिंग हो चुकी है। इसी का फायदा सोनाक्षी ने उठाया है। उन्हें जब पता चला कि अक्की अपने अपोजिट परिणीति को ले रहे हैं, तो वे रूठ गईं।

सोना ने अक्षय को याद दिलाया कि कैसे अक्की के कहने पर उन्होंने 'जोकर' की पब्लिसिटी से दूर रहने का निर्णय ले लिया था, क्योंकि अक्की का निर्देशक शिरीष कुंडेर से पंगा हो गया था। अक्षय का खुलकर साथ देने के कारण फराह खान को सोनाक्षी का व्यवहार काफी खला था और उन्होंने निर्णय ले लिया था कि आगे किसी फिल्म में वे न तो सोनाक्षी को लेंगी और न ही उनके किसी गाने की कोरियोग्राफी करेंगी।


इधर जब सोनाक्षी को पता चला कि खिलाड़ी कुमार ने परिणीति को अपनी फिल्म में लेने के लिए हरी झंडी दिखाई है, तो उन्होंने अक्की से भी बोलचाल बंद कर दी थी। आखिरकार अक्की को सोना के सामने झुकना पड़ा और उन्हें खुश करने के इस चक्कर में बेचारी परिणीति को फिल्म से हाथ धोना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed