फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay kumar film Housefull 5 and Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 to clash at box office on Diwali next year

Akshay Kumar-Kartik: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक? एक वक्त पर रिलीज होंगी दोनों की फिल्में

Sat, 01 Jul 2023 10:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भूलैया 3' से होगी। दरअसल, दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। 

विज्ञापन
Akshay kumar film Housefull 5 and Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 to clash at box office on Diwali next year
अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को फिल्म 'हाउसफुल 5' का एलान किया। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किश्त की रिलीज का एलान फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हो सकते हैं।

विज्ञापन


रिलीज डेट में होगा बदलाव?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हाउसफुल 5' की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भूलैया 3' से होगी। दरअसल, दोनों ही फिल्में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म का एलान काफी पहले ही कर दिया गया था। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म का एलान शुक्रवार को किया गया है। अब देखना यह होगा कि मेकर्स इस क्लैश को रोकने के लिए रिलीज डेट में कुछ बदलाव करते हैं या नहीं।
विज्ञापन

Rhea Chakraborty: रेडियो जॉकी के तौर पर रिया ने शुरू किया था अपना करियर, फिल्मों से ज्यादा विवादों से रहा नाता
विज्ञापन
विज्ञापन


मजेदार होगा क्लैश!
अगर दोनों सितारों की फिल्में एक समय पर ही रिलीज होती हैं तो यह क्लैश भी काफी मजेदार होने वाला है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल में कार्तिक आर्यन ही नजर आए थे और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, 'हाउसफुल 5' में भी कार्तिक के नाम की चर्चा चल रही थी। हालांकि, कल हुए एलान के बाद साफ हो गया है कि कार्तिक 'हाउसफुल 5' सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। मगर, इस बात की चर्चा जरूर है कि अक्षय और कार्तिक अपनी-अपनी फिल्मों के जरिए आमने-सामने हो सकते हैं।
Hariprasad Chaurasia B'day: अनजान शख्स की बांसुरी ने बदली हरिप्रसाद की किस्मत, 13 की उम्र में ही किया कारनामा

रितेश देशमुख आएंगे नजर
बता दें कि 'हाउसफुल' भारतीय सिनेमा में की पहली ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसकी पांच फिल्में बन चुकी हैं। 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं। रितेश और अक्षय हाउसफुल की पिछली फ्रेंचाइजी में भी साथ नजर आ चुके हैं। अब तक इन दो स्टारकास्ट का खुलासा हुआ है अभी आगे और सितारों के बारे में जानकारी आना बाकी है। 
HanuMan: 'हनुमान' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed