{"_id":"995ff9c2-8554-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"akshay-charged-80-crore-for-two-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय ने दो फिल्मों के लिए 80 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय ने दो फिल्मों के लिए 80 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमेश तौरानी ने दो फिल्मों के लिए अक्षय कुमार के साथ अनुबंध किया है। बताया जाता है कि ये अनुबंध 80 करोड़ रुपये का है। टिप्स के रमेश तौरानी ने कहा कि हमने अक्षय कुमार से अगली दो फिल्मों के लिए अनुबंध किया है। पहली फिल्म की शूटिंग केपटाउन में जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
विज्ञापन
इस फिल्म का निर्देशन साजिद और फरहाद करेंगे जिन्होंने 'बोल बच्चन', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'हाफसफुल 2' के संवाद लिखे थे। ये कॉमेडी फिल्म है। दूसरी फिल्म 2014 में शुरू होगी और अभी निर्देशक के बारे में फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
तौरानी ने अनुबंध की राशि के बारे में बताने से मना कर दिया और कहा, "मुझे इसके बारे में बात करने की इजाजत नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।' उन्होंने कहा 'मैं हमेशा अक्षय के साथ काम करना चाहता था। वह बॉलीवुड के अनुशासित कलाकारों में एक हैं और यह मेरी उनके साथ पहली फिल्म होगी।"
विज्ञापन