फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn birthday celebration actor gets miffed as fan grabs his hand without his consent

Ajay Devgn: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान फैन ने की ऐसी गुस्ताखी, अजय का रिएक्शन देख फूटा ट्रोल्स का गुस्सा

Sun, 02 Apr 2023 07:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 02 Apr 2023 07:06 PM IST
सार

एक फैन पेज पर पैपराजी ने अजय देवगन का फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता सफेद शर्ट पहने और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के आसपास उनके खूब सारे बॉडीगॉर्डस भी दिख रहे हैं।

विज्ञापन
ajay devgn birthday celebration actor gets miffed as fan grabs his hand without his consent
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोला स्टार अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का तांता लगा। फैंस का प्यार और अभिनंदन देखकर अजय अपने घर से बाहर आए और फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान एक फैन ने अजय की मर्जी के बिना उनका हाथ पकडने की कोशिश की, जिसके बाद अभिनेता को अपना हाथ छुड़ाना पड़ा और वह नाराज भी हो गए। अजय का ऐसा करना फैंस को रास नहीं आया है और वह उनको ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैन ने पकड़ा अजय का हाथ
एक फैन पेज पर पैपराजी ने अजय देवगन का फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेता सफेद शर्ट पहने और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। अभिनेता के आसपास उनके खूब सारे बॉडीगॉर्डस भी दिख रहे हैं। इसी दौरान एक फैन ने अभिनेता का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अजय ने जोर से खींचकर उस शख्स से अपना हाथ छुड़ा लिया। हालांकि इन सबके बाद भी अजय देवगन शांत रहे और हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया, इसके बाद वह वापस लौट गए।

इसे भी पढ़ें- Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
वहीं अजय का इस तरह से हाथ झटकना फैंस को रास नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता को खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने कहा, हाथ ही तो पकड़ा ऐसे रिएक्शन का क्या मतलब है जैसे बंदे ने जायदत हड़प ली हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन लोगों में बहुत एटीट्यूड है, फालतू बॉलीवुड स्टार।' इसी बीच कई सितारों ने भी अभिनेता को जन्मदिन की बधाई दी है। 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन की फिल्म भोला रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा भी नजर आए हैं। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। इससे पहले उनकी फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट साबित हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed