फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rapper badshah clarifies the rumours of second marriage with girlfriend isha rikhi

Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह

Sun, 02 Apr 2023 06:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 02 Apr 2023 06:34 PM IST
सार

बादशाह ने आज (2 अप्रैल) को अपनी शादी को लेकर चल रहीं खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि शादी को लेकर चल रहीं सभी प्रकार की खबरें सिर्फ अफवाह मात्र हैं।

विज्ञापन
rapper badshah clarifies the rumours of second marriage with girlfriend isha rikhi
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर और रैपर बादशाह अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह पिछले काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ रिश्ते में हैं। हाल ही में खबरें आ रही थीं कि सिंगर अपनी गर्लफ्रेंड संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और उनसे शादी रचाने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अब बादशाह ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उनकी शादी को लेकर क्या प्लानिंग है।

विज्ञापन


शादी की खबरों का किया खंडन
बादशाह ने आज (2 अप्रैल) को अपनी शादी को लेकर चल रहीं खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि शादी को लेकर चल रहीं सभी प्रकार की खबरें सिर्फ अफवाह मात्र हैं। उन्होंने लिखा, 'डियर मीडिया, मैं आपसे विनती करता हूं लेकिन यह बहुत ही बचकानी हरकत है। मैं शादी नहीं करने वाला। जो भी आपको यह खबर दे रहा है उसे बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है।'
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें- Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन


हो चुका है तलाक
बता दें कि अगर बादशाह ईशा संग शादी करते हैं तो यह उनकी दूसरी शादी होगी। बादशाह ने पहले जैस्मीन मसीह से शादी की थी, यह कपल 2012 में बिना किसी मीडिया कवरेज के शादी के बंधन में बंध गया था। हालांकि, बादशाह की बच्ची के जन्म के बाद ही उनके फैंस को उनकी शादी के बारे में पता चला। बादशाह की बेटी का नाम नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। ये जोड़ी 2020 में कुछ कारणों की वजह से अलग हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed