फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn and Rohit Shetty starrer Singham Again to release for Independence Day 2024 as per media reports

Singham Again: एक बार फिर रोहित-अजय की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार! 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने

Fri, 12 May 2023 07:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 May 2023 07:21 PM IST
सार

सिंघम सीक्वल हमेशा से ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Ajay Devgn and Rohit Shetty starrer Singham Again  to release for Independence Day 2024 as per media reports
रोहित और अजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म  'सिंघम' की बड़ी और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसके दोनों पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब इसके तीसरे भाग के लिए अजय और निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आएंगे। फिल्म की तीसरी सीरीज 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस खबर के बाद से फैंस अब सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट आई सामने
सिंघम सीक्वल हमेशा से ही फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आएंगे। 'सिंघम रिटर्न्स' 15 अगस्त साल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

The Immortal Ashwatthama: द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा से विक्की ने किया एग्जिट, अब यह साउथ एक्टर निभाएगा लीड रोल?

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस का मिल रहा खूब प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के आने के बाद फैंस में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर अजय के फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, बेसब्री से आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, अजय को एक बार फिर कॉप के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। एक और यूजर ने लिखा, रोहित और अजय की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं।

Vivek Agnihotri: इमरान खान पर भड़के विवेक, द कश्मीर फाइल्स के गाने को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

विज्ञापन

सिंघम की सीक्वल रही हिट
आपको बता दें कि 'सिंघम अगेन', 'सिंघम' सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। रोहित की कॉप की आखिरी रिलीज 'सूर्यवंशी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जो 2021 में आई थी। 'सिंघम' सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। वहीं, यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'सिंघम' के साथ हुई थी। इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' फिल्में आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed