फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn and Rohit Shetty film Singham Again threequel of Singham Release date announced know details

Singham Again: 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Sat, 22 Apr 2023 10:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 10:18 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अब फिल्म 'सिंघम' के तीसरे भाग 'सिंघम अगेन' के लिए रोहित शेट्टी के साथ आए हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
Ajay Devgn and Rohit Shetty film Singham Again threequel of Singham Release date announced know details
सिंघम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'सिंघम' बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बड़ी और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसके दोनों पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब इसके तीसरे भाग के लिए अजय और निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आएंगे। फिल्म की तीसरी सीरीज 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस खबर के बाद से फैंस अब सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

इन दिन रिलीज होगी फिल्म

तरण आदर्श ने 'सिंघम 3' की रिलीज डेट की खबर दी है। 'सिंघम 3' उसी तारीख को रिलीज होने वाली है, जिस दिन फिल्म का दूसरा भाग यानी 'सिंघम रिटर्न्स' रिलीज हुई थी। 'सिंघम रिटर्न्स' 15 अगस्त साल 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

Alaya F: बॉलीवुड में एक्ट्रेस को मौके मिलने पर अलाया ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में शुरू होगी शूटिंग

तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा कि अजय देवगन-रोहित शेट्टी फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर लौट रहे हैं। 'सिंघम' का तीसरा भाग रिलीज होने वाला है...15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि फिल्म के निर्माण की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू हो जाएगी।

Filmy Wrap: अमिताभ ने एलन मस्क के लिए लिखा गाना और फैंस का फोन छीनने पर ट्रोल हुईं राखी, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म

'सिंघम अगेन', 'सिंघम' सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। रोहित की कॉप की आखिरी रिलीज 'सूर्यवंशी' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जो 2021 में आई थी। 'सिंघम' सीरीज की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। वहीं, यूनिवर्स की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'सिंघम' के साथ हुई थी। इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' फिल्में आईं।

Salman Khan: सलमान खान ने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाई ईद, अभिनेता का फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed