फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   U Turn Alaya F Talk About Female Actress Of Film Industry Said Long Way To Go For Big Opportunities

Alaya F: बॉलीवुड में एक्ट्रेस को मौके मिलने पर अलाया ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी

Sat, 22 Apr 2023 09:00 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 09:00 PM IST
सार

अलाया ने कहा कि मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए अच्छे के लिए हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है। हालांकि हमने निश्चित तौर पर एक शानदार शुरुआत की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
U Turn Alaya F Talk About Female Actress Of Film Industry Said Long Way To Go For Big Opportunities
अलाया एफ - फोटो : social media

विस्तार

एक्ट्रेस अलाया एफ इन दिनों अपनी आने वाली सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म यू-टर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक रिपोर्टिंग इंटर्न राधिका के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रिपोर्टर राधिका फ्लाईओवर पर होने वाली दुर्घटनाओं की जांच करने का काम करती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की है। 

विज्ञापन

U Turn Alaya F Talk About Female Actress Of Film Industry Said Long Way To Go For Big Opportunities
अलाया एफ - फोटो : social media

मुख्य किरदार पर फिल्म का बहुत दवाब होता
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फिल्म में मुख्य किरदार को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाने का बहुत दवाब होता है, क्योंकि निर्माताओं को एक्टर्स से बहुत उम्मीदें होती हैं। इसलिए काफी प्रेशर होता है। अलाया ने आगे कहा कि वह एक ऐसे सिनेमा का हिस्सा बनकर खुश हैं, जहां पर महिला किरदार के इर्द गिर्द ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट बन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बहुत दबाव है, यह डरावना है कि मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन कभी-कभी आपको इसमें कूदने की जरूरत होती है। मुझे इस बारे में चिंता होती थी, लेकिन फिर आप खुद को याद दिलाते हैं कि आप एकता मैम जैसी किसी के साथ काम कर रहे हो, जो इस उद्योग में इतनी मजबूत और शक्तिशाली बॉस महिला रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

U Turn Alaya F Talk About Female Actress Of Film Industry Said Long Way To Go For Big Opportunities
अलाया एफ - फोटो : social media

अपने फिल्म के किरदारों से खुश हैं अलाया
एकता कपूर के बारे में बात करते हुए अलाया ने कहा कि वह इतने लंबे समय तक एक बॉस महिला रही हैं और वह कभी भी किसी चीज को अपने पीछे नहीं आने देती हैं।। मेरा मानना है कि आप एक फिल्म को कंधा दे सकते हैं, आप बिना खुद से सवाल किए या बिना सोचे उस फिल्म को कंधा दे सकते हैं। आपको बस आभारी होना है और इसे जीने की पूरी कोशिश करनी है। एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म उद्योग में चीजें बदल रही हैं और आजकल कई फिल्में महिला एक्ट्रेस के साथ नायक के तौर पर बनाई जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं पहली फिल्म से ही अपनी हर फिल्म में शानदार किरादरों और साफ सुथरे किरदारों की पेशकश के लिए वास्तव में आभारी हूं। 

Salman Khan: सलमान खान ने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाई ईद, अभिनेता का फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन

U Turn Alaya F Talk About Female Actress Of Film Industry Said Long Way To Go For Big Opportunities
अलाया एफ - फोटो : social media
बड़े अवसरों के लिए लंबा रास्ता तय करना है
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सिनेमा के इस युग में बेहतर आनंद लेती हूं, क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो मुझे जोड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि जहां तक महिलाओं के लिए अच्छे अवसरों की बात है तो हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है। हालांकि हमने निश्चित तौर पर एक शानदार शुरुआत की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कॉमेडी फिल्म जवानी जानेमन से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह फ्रेडी, 'लगभग प्यार विद डीजे मोहब्बत, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 

मौनी का हॉट अंदाज और शमा की सादगी ने लूटा दिल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed