फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgan speaks to Amar Ujala on JNU uproar violence hurts

जेएनयू बवाल पर अमर उजाला से बोले अजय देवगन- 'हिंसा से तकलीफ होती है'

Wed, 08 Jan 2020 03:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 08 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgan speaks to Amar Ujala on JNU uproar violence hurts
अजय देवगन - फोटो : जी पाल
फिल्म अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि जेएनयू में हुई हिंसा ठीक नहीं है। इस तरह के वाकयों से तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि वह सुबह से इस खबर पर ध्यान दिए हुए हैं, किसने किया, क्यों किया यह नहीं पता लेकिन हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए अभिनेता अजय ने कहा कि सारी बातें सही तरह से पता हुए बिना कुछ भी कहना तो उचित नहीं है लेकिन हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसी बातों से देश को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तानाजी जैसे योद्धा पर फिल्म बनाने का विचार कैसे आया?
अजय देवगन का कहना था कि तानाजी एक कोशिश है उन भूले बिसरे योद्धाओं की, जिन्होंने अपनी पारिवारिक खुशियों को दरकिनार कर अपनी जान देश पर कुर्बान कर दी। स्कूल की किताबों में तानाजी पर एक छोटा सा अध्याय होता था। मैंने जब उनके बारे में जाना तो सोचा कि वो लोग कैसे होंगे, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उसी समय तय किया कि ऐसे योद्धा की कहानी सिर्फ एक राज्य की सीमा तक नहीं रहनी चाहिए। देश को यह पता चलना चाहिए कि ऐसे योद्धाओं ने कैसे बलिदान दिए हैं।
 
इस प्रकार के योद्धाओं पर आगे भी काम करने की योजना है?
ऐसे अनेक योद्धा हैं जिनकी कहानियों को और बड़े तौर पर बताए जाने की जरूरत है। अनसंग वॉरियर्स पर हमने सीरीज प्लान की है। ऐसा भी नहीं है कि ये बस युद्ध में लड़ने वाले योद्धा ही होंगे, हम देश और समाज के लिए किसी भी स्तर पर अपना योगदान देने वाले लोगों को इसमें शामिल करेंगे।

अजय देवगन ने कभी नहीं किया काजोल को प्रपोज, 'तानाजी..' पर भी किए फिल्म की कास्ट ने खुलासे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed