{"_id":"eeebe6dc6c2d92ca5f87a56195091d71","slug":"ajay-devgan-pramote-jai-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जय हो' के साथ खड़ी हुई पूरी फिल्म इंडस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जय हो' के साथ खड़ी हुई पूरी फिल्म इंडस्ट्री
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 30 Jan 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय हो भले ही बड़ी हिट न बन पाई हो लेकिन पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस फिल्म के साथ आकर खड़ी हुई है।
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा भाईचारा है। ऐक्टर एक-दूसरे को हमेशा सदा सराहते रहते हैं। इन दिनों तो वे एक-दूसरे की फिल्मों को भी खूब प्रमोट करते नजर आते हैं। लेकिन कई बार उनके व्यवहार में ऐसी बातें आती है कि क्या सचमुच वे दिल से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं?
अब जब से ‘जय हो’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी है बॉलीवुड के कई लोग सलमान खान के साथ खुद को खड़ा दिखाना चाहते हैं। आमिर से सलमान की दोस्ती सबको पता है। सलमान ने ‘धूम-3’ को प्रमोट किया था, बदले में आमिर ने ‘जय हो’ की रिलीज से पहले सलमान के साथ सू-सू करती तस्वीर अपने अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया में डाल दी। जिससे फिल्म की चर्चा हो जाए। हालांकि कई लोगों को आमिर का यह अंदाज अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
अब अजय देवगन ने भी सलमान के साथ अपनी दोस्ती दिखाई है, लेकिन उनके अंदाज पर भी कुछ लोग अंगुलियां उठा रहे हैं। अजय ने रविवार की रात को ट्वीट किया ‘26 जनवरी जय हो देखते हुए बिताई।
विज्ञापन
सलमान आम आदमी के इंसान हैं।’ अब सब आश्चर्य कर रहे हैं कि फिल्म को प्रमोट करने या फिर सलमान के साथ खड़े होन का यह कैसा अंदाज है। अजय ने अपने फैन्स से ऐसी कोई अपील नहीं की कि इस फिल्म को देखने जाएं। क्या अजय को फिल्म इस लायक नहीं लगी कि इसे दूसरों को देखने को कहा जा सके! यह अजय के सिवा कोई और कैसे बता सकता है?