फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai pays tribute to father Krishnaraj Rai on his death anniversary

ऐश्वर्या राय ने अपने पिता कृष्णराज राय की पुण्यतिथि पर दी उन्हें श्रद्धांजलि, हाथ जोड़े नजर आईं आराध्या बच्चन

Thu, 19 Mar 2026 08:43 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 19 Mar 2026 08:43 PM IST
सार

Aishwarya Rai Father: ऐश्वर्या राय ने अपने दिवंगत पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai pays tribute to father Krishnaraj Rai on his death anniversary
ऐश्वर्या राय और उनके पिता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऐश्वर्या राय ने अपने प्यारे पिता कृष्णराज राय की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी आराध्या भी अपने नाना को याद करती नजर आईं। 

विज्ञापन

Aishwarya Rai pays tribute to father Krishnaraj Rai on his death anniversary
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय का पोस्ट
कृष्णराज राय का 2017 में लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया था। ऐश्वर्या अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। ऐश्वर्या अपने पिता की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर हमेशा उन्हें याद करती हैं। ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता कृष्णराज राय की पुण्यतिथि पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में कृष्णराज राय की फोटो माला से सजी हुई है और आराध्या उसके सामने सिर झुकाकर खड़ी हैं। आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या आंखें बंद करके हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai pays tribute to father Krishnaraj Rai on his death anniversary
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम

पिता की याद में ऐश्वर्या ने क्या लिखा
इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, 'आपको हमेशा बहुत प्यार करती रहूंगी, मेरे प्यारे पापा-अज्जा। हमेशा दुआएं और प्यार। आपके प्यार भरे आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' फैंस ने ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर कई कमेंट्स किए।

  • एक ने लिखा, 'हमारी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।
  • दूसरे ने लिखा, 'ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दे।'
  • एक और ने लिखा, 'आराध्या बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही है।'
विज्ञापन

ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या की आखिरी बार साउथ फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 2' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके काम की जमकर सराहना हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड की ओर से बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) भी मिला। बहरहाल, ऐश्वर्या अब किस फिल्म में नजर आएंगी। इस बात का उनके फैंस को भी इंतजार है।

यह भी पढ़ें: क्या है 'धुरंधर 2' के जसकिरत सिंह रंगी की कहानी, कैसे बना वो जासूस? रणवीर सिंह के किरदार के बारे में सबकुछ

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed