यूके की गलियों में शूटिंग कर रहे अहान पांडे, साथ में नजर आई ये एक्ट्रेस; शूट का बीटीएस वीडियो आया सामने
Ahaan Panday Shooting Video Viral: ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए यूके में किस एक्ट्रेस के साथ शूटिंग कर रहे अहान…
विस्तार
पिछले साल आई सफल फिल्म ‘सैयारा’ ने अहान पांडे को रातोंरात स्टार बना दिया। अब अहान अली अब्बास जफर के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। अब फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इसने फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
यूके शूटिंग से सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कथित तौर पर फिल्म के यूके शूटिंग शेड्यूल का है। इसमें अहान पांडे के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ नजर आ रही हैं। हालांकि, यह वीडियो कुछ ही सेकंड का है, लेकिन अहान और शरवरी को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हो गए हैं।
वीडियो में अहान पूरी तरह से काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं शरवरी मैरून शर्ट और नारंगी मिनी स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। फिल्म की 27 दिनों की शूटिंग इस साल की शुरुआत में मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में पूरी हुई थी। इसके बाद टीम एक लंबे इंटरनेशनल शूट के लिए विदेश रवाना हुई, जिसके लगभग दो महीने तक चलने की उम्मीद है।
Ahaan Sharvari will serve like hot serve!!!!
— M (@manmohona) May 29, 2026
New more leaks tbh 😮💨😭♥️ pic.twitter.com/Q7UMVpTreZ
ऐश्वर्य ठाकरे भी निभाएंगे प्रमुख भूमिका
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक एक्शन-लव स्टोरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और टकराव भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में ‘निशानची’ फेम ऐश्वर्य ठाकरे के भी मुख्य भूमिका में नजर आने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्य फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।