Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After nearly 14 years of Movers & Shakers Shekhar Suman is back with his talk show Shekhar Tonite

'मूवर्स एंड शेकर्स' के बाद 'शेखर टुनाइट' को होस्ट करेंगे शेखर सुमन, जानें कहां देख सकेंगे नया शो

Tue, 12 May 2026 05:02 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 12 May 2026 05:02 PM IST
सार

Shekhar Suman New Talk Show Shekhar Tonite: अभिनेता शेखर सुमन अपने नए टॉक के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। उनके नए शो का नाम 'शेखर टुनाइट' है।
 

विज्ञापन
After nearly 14 years of Movers & Shakers Shekhar Suman is back with his talk show Shekhar Tonite
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'मूवर्स एंड शेकर्स' शो पहली बार 31 दिसंबर 1997 को टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो के बाद अब शेखर अपना नया टॉक शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'शेखर टुनाइट' है। शेखर ने अपनी पत्नी अलका और बेटे अध्ययन के साथ एक मीडिया इवेंट में अपने नए टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लॉन्च किया। जानिए शेखर सुमन का नया टॉक शो 'शेखर टुनाइट' कब और कहां देख सकेंगे?

विज्ञापन
Trending Videos

क्या होगा इस शो में खास?
अपने नए शो को लेकर शेखर सुमन ने कहा, 'यह शो सिर्फ मशहूर लोगों के इंटरव्यू का नहीं है। यह इंसानी पलों के बारे में है। वो बातें जो दिल को छू जाती हैं- अचानक की हंसी, खामोशी, और वो सच्ची बातें जो लोग तभी कहते हैं, जब वे परफेक्ट दिखने की कोशिश छोड़ देते हैं।'

शेखर ने आगे कहा, 'मुझे सबसे अच्छी बातचीत तब लगती है जब लोग भूल जाते हैं कि कैमरा चल रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि इतने साल बाद वे फिर ऐसी जगह लौटना चाहते थे, जहां बातचीत खुलकर और ईमानदारी से हो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के शो को लेकर अध्य्यन की राय
अध्ययन सुमन ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत खास और निजी बात है। मेरे पिता ने इस देश में टॉक शो को नई दिशा दी थी। उनकी हाजिरजवाबी और बातचीत का जादू लोग आज भी याद करते हैं। बचपन से मैंने यह जादू करीब से देखा है। आज उन्हें फिर उसी जोश के साथ वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।' इसके साथ ही अध्ययन ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकेंगे 'शेखर टुनाइट' शो?
'शेखर टुनाइट' शो में फिल्म, राजनीति, संगीत, खेल, बिजनेस और संस्कृति जगत की बड़ी हस्तियां आएंगी। सब बिना स्क्रिप्ट के खुलकर बात करेंगे। हंसी, भावनाएं और सहज बातचीत का मेल देखने को मिलेगा। 'शेखर टुनाइट' 15 मई से हर शुक्रवार को शेखर सुमन के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें: सनी देओल ने बेटे राजवीर के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, चाचा बॉबी ने लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed