फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol wishes son Rajveer happy birthday bobby wrote emotional note

सनी देओल ने बेटे राजवीर के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, चाचा बॉबी ने लिखा इमोशनल नोट

Tue, 12 May 2026 03:28 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 12 May 2026 03:28 PM IST
सार

Rajveer Deol Birthday: सनी देओल के बेटे राजवीर देओल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सनी और बॉबी ने सोशल मीडिया पर राजवीर के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।
 

विज्ञापन
sunny deol wishes son Rajveer happy birthday bobby wrote emotional note
सनी-राजवीर और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 12 मई को राजवीर देओल अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर राजवीर के पिता और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। सनी के अलावा बॉबी देओल ने भी राजवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


सनी देओल का पोस्ट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे राजवीर के साथ कई तस्वीरों का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सनी ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बेटा, ढेर सारा प्यार।' सनी ने आगे लिखा, 'भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)




सनी देओल की इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। सोनू वालिया ने लिखा, 'राजवीर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपकी हर इच्छा पूरी करें।' सनी के कई फैंस ने भी राजवीर को जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी देओल ने दी बधाई
बॉबी देओल ने राजवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे राजवीर, तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।' बॉबी की इस पोस्ट पर अहान पांडे की मां डीन पांडे, डॉली बिंद्रा और राहुल देव ने लाल दिल वाले इमोजी बनाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


विज्ञापन

कौन हैं राजवीर देओल?
राजवीर देओल बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के छोटे बेटे और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं। उन्होंने 2023 में अवनीश एस. बड़जात्या की रोमांटिक फिल्म 'दोनों' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वह अभिनेता बॉबी देओल के भतीजे हैं। राजवीर का जन्म 12 मई 1994 को हुआ था। आज राजवीर अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।


यह भी पढ़ें: Cannes 2026: क्या ऐश्वर्या राय से आलिया भट्ट ने छीना बड़ा ब्रांड? वायरल वीडियो देखकर नाराज हुए फैंस..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed