इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने शेयर की खास फोटो, देखकर आप भी हो जाएंगे कायल
इसमें कैटरीना ने सोते हुए अपना फोटो शेयर किया है। इसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आमतौर पर एक्ट्रेस बिना मेकअप के फोटोज शेयर नहीं करतीं लेकिन कैटरीना ने उन सबसे उलट एकदम सिंपल सा अपना एक फोटो शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें- PHOTOS:शादी का एक साल पूरा लेकिन बिपाशा-करण का हनीमून खत्म नहीं हो रहा
कैटरीना इस फोटो में आंखे बंद करके क्यूट सी स्माइल दे रही हैं। आपको बता दें कि डेब्यू करने के साथ ही कैटरीना इंस्टाग्राम की क्वीन बन गई हैं। एक ही दिन में कैटरीना के चाहने वालों की संख्या इतनी हो गई जितनी महीनों में लोगों की नहीं हो पाती।
This is me in the morning .... #iwokeuplikethis .... (or maybe ...👉🏻)
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कैटरीना के फॉलोअर्स की संख्या एक ही दिन में 10 लाख पार कर गई। उनके फैंस और दोस्त इस डेब्यू से काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा, 'इंस्टा पर इस शेरनी का स्वागत करें।' वहीं आलिया ने लिखा की आखिर सभी ने मिलकर कैट को इंस्टाग्राम पर आने के लिए राजी कर ही लिया।
इसे भी पढ़ें- फिल्मों में लौटने को बेकरार रिया ने करवाए बोल्ड फोटोशूट, क्या इससे मिलेगा फायदा?