फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after hrithik now aamir khan refuse suddhi

एक नहीं 3 हीरो द्वारा ठुकराई गई यह 'खास' फिल्म

Fri, 11 Apr 2014 03:27 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
after hrithik now aamir khan refuse suddhi

ऋतिक, रणवीर ही नही बल्कि आमिर खान ने भी करण जौहर की फ़िल्म 'शुद्धि' का प्रस्ताव ठुकरा दिया है और वो भी एक नही बल्कि दो-दो बार।

विज्ञापन


एक सूत्र के अनुसार, "ऋतिक के फ़िल्म को छोड़ने के बाद फ़िल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान को भेजी गई थी। लेकिन फ़िल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने करण के इस प्रस्ताव को नकार दिया।

रणवीर ने खड़े किए हाथ

after hrithik now aamir khan refuse suddhi

इसके बाद उन्होंने रणवीर को फ़िल्म के लिए प्रस्ताव दिया, और उन्होंने भी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए फ़िल्म का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। इसके बाद करण ने फिर से आमिर को इसके लिए दोबारा सोचने के लिए प्रस्ताव भेजा।"

लेकिन इस बार भी आमिर खान ने इसके लिए मना कर दिया सूत्र के अनुसार, "आमिर ने पहले तो इस पर विचार के लिए थोडा सा समय माँगा लेकिन फिर यह कह कर प्रस्ताव ठुकरा दिया कि फ़िल्म की यह स्क्रिप्ट उनके लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आमिर ने कर दिया इंकार

after hrithik now aamir khan refuse suddhi

आमिर खान ने अपनी इमेज का हवाला देते हुए इस फिल्म की स्क्रिप्ट से असहमति जता दी है।

​वहीं जब इस बारे में जानकारी को पुख्ता करने के लिए आमिर खान के वक्ता से बात की गई तो उन्होंने इस बात से ही इंकार कर दिया कि आमिर को करण ने 'शुद्धि' के लिए प्रस्ताव दिया है। वहीं करण से इस बारे में बातचीत नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed