फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Dhurandhar Akshaye Khanna To Make Tollywood Debut All You Need To Know About First Telugu Project Mahaka

'धुरंधर' के बाद अक्षय खन्ना करेंगे टॉलीवुड डेब्यू, पहले तेलुगु प्रोजेक्ट 'महाकाली' के बारे में जानें सबकुछ

Sun, 18 Jan 2026 10:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 18 Jan 2026 10:57 AM IST
सार

Akshaye Khanna: 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के अभिनय को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है। 'धुरंधर' के बाद, अक्षय 'महाकाली' के साथ टॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। 'महाकाली' में अक्षय को देखने से पहले, आइए भूमि शेट्टी अभिनीत इस आगामी तेलुगु फिल्म के बारे में सबकुछ जानें।

विज्ञापन
After Dhurandhar Akshaye Khanna To Make Tollywood Debut All You Need To Know About First Telugu Project Mahaka
अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' फिल्म में रहमान डकैत का किरदार बहुत शानदार रहा। इस रोल के बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं। फिल्म के गाने 'FA9LA' में अक्षय की दमदार एंट्री और डांस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। अब फैंस 'धुरंधर पार्ट 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अक्षय फ्लैशबैक में नजर आ सकते हैं। जानिए अक्षय की पहली डेब्यू तेलुगु फिल्म 'महाकाली' के बारे में सबकुछ?

विज्ञापन

'महाकाली' के बारे में
'धुरंधर' की सफलता के बाद कई फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्मों में अक्षय को लेना चाहते हैं। लेकिन अक्षय ने अभी अपनी अगली हिंदी फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, वह अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक फिल्म में अक्षय असुरगुरु शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और यह प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड (PVCU) का हिस्सा है। फिल्म में मुख्य भूमिका भूमि शेट्टी निभा रही हैं। अक्षय का शुक्राचार्य वाला पहला लुक पहले ही जारी हो चुका है, जिसमें वे लंबी सफेद दाढ़ी और प्रभावशाली लुक में दिख रहे हैं। यह लुक देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कथित तौर पर 'महाकाली' 2026 में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय की फिल्में
'धुरंधर' की आपार सफलता के बाद अक्षय को कई बड़े ऑफर मिल रहे हैं। उन्होंने 'दृश्यम 3' को छोड़ दिया है, जिसमें वे पहले जांच अधिकारी का रोल निभा चुके हैं। 2025 में अक्षय ने 'छावा' में औरंगजेब का किरदार और 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार में खूब वाहवाही बटोरी। फैंस अब अक्षय को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए उत्सुक हैं!

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले ओटीटी पर देखिए सनी देओल की 'बॉर्डर', जानें कब और कहां देखें फिल्म?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed