{"_id":"dee42352-75ae-11e2-a5e9-d4ae52bc57c2","slug":"aftab-shivdasani-yes-i-am-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में असफल रहे आफताब करने जा रहे हैं शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में असफल रहे आफताब करने जा रहे हैं शादी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
अच्छी शुरुआत के बाद फिल्मों में असफल रहे अभिनेता आफताब शिवदसानी अब अपनी निजी जिंदगी को तवज्जो देने जा रहे हैं। वह जल्द ही अपनी नयी प्रेमिका से शादी करने वाले हैं। वह इन दिनों भारतीय मूल की ब्रिटिश लड़की निन डुसांज के साथ समय बिता रहे और उन्हीं से वह शादी करेंगे।
विज्ञापन
अभिनेता आफताब शिवदासानी का कहना है कि शादी उनकी प्राथमिकता है लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तारीख को छोड़कर बाकी सब कुछ तय हो चुका है। मैं शादी करने वाला हूं। जिस लड़की से मैं शादी करने जा रहा हूं उसे आप जानते हैं। जैसे ही चीजें तय होती हैं, मैं लोगों को बताउंगा।
विज्ञापन
फिल्म 'मस्त' से अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाले आफताब फिलहाल 2004 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म 'मस्ती' के अगले संस्करण 'ग्रांड मस्ती' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ विवेक ओबेराय और रितेश देशमुख भी होंगे। आफताब ने कई फिल्मों का हिस्सा रहे पर सोलो हीरो के रूप में उन्हें स्वीकार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन