{"_id":"5b80330642c79246435d7103","slug":"adnan-sami-son-azaan-sami-khan-transformation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता अदनान की तरह बेटे ने भी घटाया वजन, ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता अदनान की तरह बेटे ने भी घटाया वजन, ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
अजान सामी
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी के बेटे अजान सामी का हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अजान का ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी काफी हैरान हैं। अजान भी पिता अदनान की राह पर चलते दिख रहे हैं। उनका फैट टू फिट लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इन लेटेस्ट तस्वीरों में उनका वजन काफी कम कम लगा रहा है। वहीं उनकी पर्सनैलिटी में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बॉडी भी बना ली है। अजान की जिम वर्कआउट करते हुए तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो यकीनन आप धोखा खा जाएंगे। बता दें कि अजान ने 15 साल की उम्र में अपना म्यूजिक एलबम लॉन्च किया था।
विज्ञापन
अजान पाकिस्तानी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं। वहां वे फिल्म प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं। 20 साल में उनकी शादी हो गई। 21 में उनका एक बच्चा हुआ और अब 25 साल में वे किसी यंग मॉडल से कम नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन