फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditi Rao Hydari Siddharth bollywood Rumoured couple go on a lunch date see viral video

Aditi-Siddharth: पलकों पर हया और चाल में अदा... अदिति-सिद्धार्थ की 'लंच डेट' आखिर क्या कहती है?

Tue, 21 Feb 2023 11:39 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Feb 2023 11:39 AM IST
सार

डेटिंग की अफवाहों के बीच अदिति और सिद्धार्थ को कई बार एक साथ देखा गया है। वह अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Siddharth bollywood Rumoured couple go on a lunch date see viral video
सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ इस समय बी-टाउन के सबसे चर्चित रयूमर्ड कपल्स में से एक हैं। इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर मीडिया गैदरिंग्स तक सभी जगह अदिति और सिद्धार्थ के रिश्ते की चर्चा है। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन एक दूसरे के लिए उनके इंस्टाग्राम पोस्ट एक अलग ही कहानी बताते हैं। इतना ही नहीं दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लंच करते देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की एक कैफे से बाहर निकलते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों को एक कैफे से बाहर निकलते देखने के बाद फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। जहां अदिति पैपराजी को पोज दे रही हैं, वहीं सिद्धार्थ को कार में बैठते हुए देखा जा सकता है।  बता दें, दोनों पिछले काफी समय से रिश्ते में हैं।
विज्ञापन

Dadasaheb Phalke Awards: वरुण धवन के माथे पर किस करते दिखे अनुपम खेर, वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग अपनी लंच डेट पर गुलाबी शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने ग्रे टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। दोनों के इस वीडियो को देखकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @varindertchawla



बीते दिन वेब सीरीज 'हीरामंडी' के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान अदिति राव हैदरी से सिद्धार्थ संग डेटिंग की अफवाहों पर भी सवाल किया गया था। एक रिपोर्टर ने अदिति से उनके और सिद्धार्थ की डेटिंग को लेकर सवाल किया था। जिस पर अदिति ने बात को टालते हुए कहा कि वह कुछ खाने जा रही हैं, क्योंकि उन्हें भूख लगी है। 
Bollywood: लिव-इन में रहने के बाद शादी तक नहीं पहुंच सका इन सितारों का रिश्ता, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

डेटिंग की अफवाहों के बीच दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। वह अक्सर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। इसके अलावा फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की कहानी फिल्म महासमुद्रम से शुरू हुई थी। हालांकि डेटिंग की इन अफवाहों के बीच अदिति और सिद्धार्थ ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed