फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress shruti haasan now not working in sangamithra producers declares

'संघमित्रा' से बाहर हुईं श्रुति हासन, जानें वजह

Mon, 29 May 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 29 May 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
actress shruti haasan now not working in sangamithra producers declares
श्रुति हासन

एक्ट्रेस श्रुति हासन कुछ दिनों से फिल्म 'संघमित्रा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ये एक मेगा बजट फिल्म है जिसमें श्रुति एक योद्धा राजकुमारी का रोल में नजर आने वाली थीं। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि कुछ परिस्थितियों के चलते श्रुति फिल्म में आगे काम नहीं कर पाएंगी। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है लेकिन श्रुति के प्रवक्ता ने इस पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा, 'श्रुति ने फिल्म के लिए दो साल की ट्रेनिंग ली है और वो इसके लिए काफी उत्साहित भी थीं लेकिन मेकर्स ने उन्हें ना तो इसकी बॉन्डेड स्क्रिप्ट दी और ना ही शूटिंग के लिए डेट बताईं।'

विज्ञापन

 


कुछ दिनों पहले ही श्रुति ने इस फिल्म के पोस्टर को कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया था। इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च मौके पर श्रुति के साथ 'संघमित्रा' की पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म के बारे में पहले श्रुति ने कहा था, 'मैं फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने पर काफी उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म की कहानी से रिलेट कर पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अचानक श्रुति का फिल्म छोड़ना हैरान कर देने वाला है। 'संघमित्रा' एक पीरियड फिल्म है जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। इसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है और तेनानंदल फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed