{"_id":"670b5078bc54d077bc0f907a","slug":"actress-nayanthara-shared-pictures-celebrate-vijayadashami-festival-with-her-husband-vignesh-shi-in-this-style-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: नयनतारा ने साझा की विजयादशमी की तस्वीरें, पति विग्नेश के साथ इस अंदाज में मनाया का त्योहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara: नयनतारा ने साझा की विजयादशमी की तस्वीरें, पति विग्नेश के साथ इस अंदाज में मनाया का त्योहार
Sun, 13 Oct 2024 10:18 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:18 AM IST
सार
अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पर दशहरा त्योहार मनाते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नयनतारा बच्चों के साथ लोगों को मिठाई और रुपये बांटती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को बधाई भी दी है।
विज्ञापन
नयनतारा - विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
विस्तार
अभिनेत्री नयनतारा सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। नयनतारा ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति विग्नेश के साथ दशहरा पर तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही प्रशंसकों को विजयादशमी की बधाई भी दी है। इससे पहले नयनतारा ने पति विग्नेश के साथ सिंदूरी लाल साड़ी में फोटो साझा की थी। नयनतारा के इस साड़ी लुक को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। अब नयनतारा पर विजायदशमी पर बधाई देते हुए परिवार के साथ एक खास वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
नयनतारा-विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा ने तस्वीरें साझा कर दी दशहरा की बधाई
अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पर दशहरा मनाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। अपनी इस पोस्ट पर नयनतारा ने लिखा, 'अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करे। मां दुर्गा का आशीर्वाद इस विजयादशमी पर आपके जीवन में शांति, सफलता और खुशियां लेकर आए। इस शुभ दिन पर आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएं और आप जीवन के हर मोड़ में विजयी हों। हमारी तरफ से आपको विजयादशमी की शुभकामनाएं'। इस पोस्ट के साथ ही नयनतारा ने अपने घर पर बनी रंगोली की फोटो साझा की है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
नयनतारा के घर बनी रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
पति और बच्चों के साथ बांटी मिठाई
नयनतारा ने अपने पति विग्नेश और बच्चों के साथ सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में नयनतारा मंदिर में गणेश जी के मूर्ति के पास बैठी हैं। पोस्ट के साथ नयनतारा ने वीडियो भी साझा किया है, इसमे वह लोगों को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं।
नयनतारा ने अपने पति विग्नेश और बच्चों के साथ सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में नयनतारा मंदिर में गणेश जी के मूर्ति के पास बैठी हैं। पोस्ट के साथ नयनतारा ने वीडियो भी साझा किया है, इसमे वह लोगों को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं।
नयनतारा-विग्नेश
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नयनतारा के इस पोस्ट पर बहुत सारे प्रशंसकों ने भी प्रतिक्रिया दी है। नयनतारा के पोस्ट पर एक प्रशंसक ने कहा आपका परिवार बहुत अच्छा है। एक प्रशंसक ने कहा, आप बिल्कुल सही उम्र में अपने बच्चों को सही सीख दे रहे हैं। आपकी परवरिश पर हमें नाज है। एक अन्य यूजर ने कहा, हैप्पी दशहरा, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आप सबकी मदद कर रहे हैं।