अदा शर्मा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं की फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अदा ने महिला प्रधान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म द केरला स्टोरी और बस्तर जैसी शानदार फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। अदा ने अपनी हॉरर फिल्म 1920 को लेकर एक चौंकाने वाला खुलाया किया, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। इसके अलावा रीटा सान्याल को लेकर भी किए कई खुलासे।
2 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
सनफ्लावर में एक विचित्र किरदार निभाने वाली अदा शर्मा अब अपने आने वाले शो रीटा सान्याल में 10 अलग-अलग भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। शो से पहले एक इंटरव्यू में अदा ने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें उनकी फिल्म 1920 के दौरान विदेशी समझ लिया था।
3 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
अपने शो रीटा सान्याल के बारे में अदा ने कहा, "मैं आपको यह नहीं बता सकती कि एक अभिनेता के रूप में मैं कितनी भाग्यशाली महसूस करती हूं। मुझे लोगों के लहजे, उनकी नकल करना पसंद है और मुझे शो में 10 अलग-अलग लोगों के रूप में यह सब करने का मौका मिला।"
4 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
अदा शर्मा खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अपने फिल्मी करियर में कभी टाइपकास्ट नहीं किया गया और उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का अवसर मिला। एक इंटरव्यू के दौरान अदा ने बताया कि उनकी पहली हॉरर फिल्म 1920 के बाद ही उन्हें स्टीरियोटाइप कर दिया गया था। उन्होंने कहा, "लोगों को लगा कि मैं विदेशी हूं। मैंने नीला लेंस पहना हुआ था और मैं वास्तव में पीली दिख रही थी। सूरज नहीं था। हम लंदन में बिल्कुल भी टैन नहीं हुए थे। वहां ठंड थी, इसलिए मैं नीली आंखों वाली गोरी दिखती थी और लोगों को लगता था कि मैं विदेशी हूं और उन्हें लगा कि मुझे हिंदी नहीं आती।" अदा ने कहा कि यह गलतफहमी काफी लंबे समय तक चली। अदा ने आगे कहा, "मैं ऐसी इंसान हूं, जो अपनी ही बातों को स्पष्ट करने में बहुत खराब हूं।''
5 of 5
अदा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
रीटा सान्याल शो का निर्देशन अभिरूप घोष ने किया है और इसे अमित खान ने लिखा है। यह शो 14 अक्तूबर, 2024 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है। यह सीरीज रीटा सान्याल नाम की एक वकील पर आधारित है, जो जटिल कानूनी मामलों से निपटने के लिए जानी जाती है, क्योंकि वह कानूनी और आपराधिक दोनों दुनिया में चुनौतियों का सामना करती है। कीलाइट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर मुफ्त में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी, जिसके एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक रिलीज होंगे।
Triptii Dimri: रणबीर के साथ एनिमल सीन की शूटिंग को लेकर तृप्ति डिमरी का खुलासा, बोलीं- मैं लाइनें गलत...