फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Assault Case Kerala High Court order South actor Dileep will not be arrested till January 27

Actress Assault Case: अभिनेता दिलीप को केरल हाईकोर्ट से मिली राहत, 27 जनवरी तक गिरफ्तार पर लगाई रोक

Sat, 22 Jan 2022 06:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 22 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में साउथ अभिनेता दिलीप को राहत मिली है। दिलीप पर जांच अधिकारियों को धमकाने का आरोप था लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Actress Assault Case Kerala High Court order South actor Dileep will not be arrested till January 27
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2017 में मलयालम अभिनेत्री के साथ मारपीट और यौन शोषण मामले में साउथ अभिनेता दिलीप फंसते ही जा रहे हैं। इस मामले में आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब ताजा जानकारी के मुताबिक, दिलीप को इस मामले में राहत मिली है। दिलीप और उनके पांच साथियों पर इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को कथित रूप से धमकाने का आरोप था। अभिनेता दिलीप के जरिए अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को केरल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने अभिनेता की गिरफ्तारी पर रोक लगाते उन्हें राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि साजिश अपराध करने के बराबर है।

विज्ञापन

 
27 जनवरी तक दिलीप की गिरफ्तारी रोक
केरल हाईकोर्ट ने दिलीप की गिरफ्तारी पर 27 जनवरी तक रोक लगा दी है क्योंकि इस दिन इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। कोर्ट की तरफ से अभिनेता दिलीप को आदेश दिया गया है कि वह 23, 24 और 25 जनवरी इन तीन दिनों तक जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे। कोर्ट ने दिलीप को आदेश देते हुए ये भी कहा कि वह पूछताछ और अन्य आवश्यक जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यायमूर्ति गोपीनाथ पी ने आरोपियों को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश देते हुए कहा कि वे तीन दिन सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभिनेता दिलीप के अलावा उनके छोटे भाई पी शिवकुमार और साले साहब टीएन सूरज पर भी अधिकारियों को धमकाने का आरोप हैं और उन्होंने भी राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

 
सामने आया था ऑडियो क्लिप
क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी के जरिए दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता को 2017 में एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न की जांच कर रहे अधिकारियों पर हमला करने की साजिश करते हुए सुना गया था। ये ऑडियो एक टीवी चैनल द्वारा जारी किया गया था। इसके बाद ही अभिनेता दिलीप और उनके पांच साथियों पर आईपीसी की धारा 116 (अपहरण), 118 (अपराध करने की परिकल्पना को छिपाना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (कई लोगों द्वारा किया गया अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है मामल?
साल 2017 में एक मलयालम अभिनेत्री ने साउथ अभिनेता दिलीप पर मारपीट करने और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद एक्टर दिलीप के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में जांच शुरू की गई थी और इसी के चलते एक्टर कई हफ्तों से न्यायिक हिरासत में थे। इस मामले में दिलीप पर जांच अधिकारियों को धमकी देने और वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों को पैसे देने का आरोप भी लगा था। वहीं, इस मामले में पीड़ित अभिनेत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed