{"_id":"a4fe22a1a7e975483043a4a9d66c086e","slug":"actress-anita-raj-s-father-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"और चल बसा फिल्म का 'सुपरहिट' पुलिस इंस्पेक्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
और चल बसा फिल्म का 'सुपरहिट' पुलिस इंस्पेक्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
बीते दौर की ग्लैमरस अदाकार अनीता राज के पिता जगदीश राज का मुंबई में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। जगदीश की पहचान केवल अनीता के पिता के तौर पर ही नहीं थी।
विज्ञापन
बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्डस में अपने एक अनोखे रिकार्ड के लिए भी उनका नाम दर्ज था। दरअसल जगदीश बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने 21 साल के अपनी फिल्मी कैरियर में 144 बार पुलिस का किरदार निभाया।
विज्ञापन
जगदीश का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। राज ने 'दीवार', 'डॉन', 'शक्ति', 'ईमान-धरम', मजदूर जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में बतौर सह कलाकार काम किया। जगदीश राज का अंतिम संस्कार आज विले पार्ले क्रिमेनेशन ग्रांउड पर किया जाएगा।
विज्ञापन