वंचित बच्चों के लिए राजकुमार राव ने की कुछ अलग करने की अपील, कहा- मनाइए इंडिया वाली दिवाली
अभिनेता राजकुमार राव की हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच एक अलग पहचान रही है। अपनी भरोसेमंद भूमिकाओं से वह शुरू से दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दिल जीत लिया है। राजकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के अभियान के तहत इंडिया वाली दिवाली मुहिम शुरू की है। इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इसी तरह के सरकारी अभियान 'भारत की लक्ष्मी' का हिस्सा बन चुकी हैं।
दिवाली के लिए खासतौर पर तैयार हुए इस वीडियो में पहले राजकुमार की आवाज आती है फिर वह इसमें तमाम टीवी अभिनेता दिवाली के लिए उपहार पैक करते हुए दिखते हैं। इसके बाद राजकुमार लोगों को दिवाली के इस त्यौहार को वंचित बच्चों के लिए भी विशेष बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने नागरिकों को उन लोगों को कपड़े, खिलौने और उपहार दान करने पर जोर दिया जो इसे अपने दम पर इसे नहीं खरीद सकते उनके लिए भी इस त्यौहार को खुशहाल त्यौहार बनाने को कहते हैं।
वीडियो निर्देशक अंकित शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि इस वीडियो में विचार की सादगी अद्भुत है। इस वीडियो को हमें बहुत ही सहज और सरल तरीके से एक संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाना था और इसमें राजकुमार की मौजूदगी इसे विश्वसनीय बनाती है।
What a simple yet noble thought. Let's start a new tradition this Diwali. Let's celebrate #IndiaWaliDiwali PM Shri @narendramodi https://t.co/RGGPW1YUPo
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 25, 2019
ये भी पढ़ें- अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे