{"_id":"5db416158ebc3e01567f2e47","slug":"box-office-collection-of-housefull-4-starrer-akshay-kumar-bobby-deol-riteish-deshmukh-kriti-sanon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय की साल की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बनी हाउसफुल 4, केसरी और मिशन मंगल से रही इतना पीछे
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 26 Oct 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Housefull 4
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की हिंदी शाखा की लचर प्लानिंग और हिंदी पट्टी के दर्शकों तक फिल्म की सही जानकारी न पहुंचा पाने का खामियाजा अक्षय कुमार को उठाना पड़ा है। अक्षय कुमार की धनतेरस पर रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 4 इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्मों में सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद हाउसफुल 4 पहले दिन के कलेक्शन में 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।
2 of 4
Housefull 4
- फोटो : Social Media
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार का नाम एक बड़ा ब्रांड रहा है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी मानी जाती हैं। लेकिन, शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 4 के दिन उनके धूम 4 में न लिए जाने की बाबत यशराज फिल्मस की तरफ से जारी बयान ने उनकी ब्रांडिंग को खासा नुकसान पहुंचाया है। फिल्म हाउसफुल 4 से अक्षय के प्रशंसकों के अलावा फिल्म ट्रेड को भी उम्मीदें थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग आसानी से कर लेगी लेकिन फिल्म 18 करोड़ 85 लाख रुपये के कलेक्शन पर ही अटक गई। ये इस साल रिलीज हुई अक्षय की फिल्मों को पहले दिन का सबसे कम कलेक्शन है।
3 of 4
हाउसफुल 4 के पोस्टर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल 4 से पहले इस साल अक्षय कुमार की दो फिल्में केसरी औऱ मिशन मंगल रिलीज हो चुकी हैं। केसरी के पहले दिन का कलेक्शन 21 करोड़ 50 लाख रुपये रहा। ये फिल्म होली पर रिलीज हुई थी। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल की ओपनिंग 29 करोड़ 16 लाख रुपये रही। फिल्म हाउसफुल 4 का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये से भी कम रह जाने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शनिवार की सुबह से काफी हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हाउसफुल 4 में कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
समझा जा रहा है कि अक्षय की घटती साख का असर उनकी अगली फिल्म गुड न्यूज़ पर भी हो सकता है। गुड न्यूज़ इस साल रिलीज होने वाली हिंदी सिनेमा की और अक्षय कुमार की भी आखिरी फिल्म होगी। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म हाउसफुल 4 के रिव्यूज काफी खराब आए हैं। अमर उजाला के रिव्यू में इसे पांच में से दो स्टार मिले। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने इसे एक भी स्टार लायक फिल्म नहीं माना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।