{"_id":"2949800db6cbf8ddf13097c44c3865da","slug":"actor-manoj-kumar-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज कुमार बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज कुमार बीमार, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता और निर्माता मनोज कुमार को पेट दर्द की शिकायत हुई है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राण की मौत की खबर सुनने के बाद से ही मनोज कुमार बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन
मनोज कुमार को गॉल ब्लैडर में शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर है कि उन्हें कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। इसलिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
कई सुपरहिट फिल्म देने वाले मनोज कुमार ने ऐक्टिंग के अलावा कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। देशभक्ति से जुड़ी कई फिल्मों को बनाने वाले मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
प्राण की मौत की खबर सुनने के बाद ऐसी खबरें आयीं थीं कि मनोज कुमार खुद को बीमार महसूस कर रहे हैं। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। उनका मिलना-जुलना भी लोगों से कम हो गया था।