{"_id":"5c8f57d4bdec2213ee5d3dea","slug":"actor-kunal-khemu-s-web-series-abhay-director-samar-sheikh-leave-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब कुणाल के गजब कारनामे किसी खतरे की घंटी से कम नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजब कुणाल के गजब कारनामे किसी खतरे की घंटी से कम नहीं
Mon, 18 Mar 2019 02:03 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kunal Kemmu
- फोटो : social media
बाल कलाकार से सुपर कलाकार बनने के सपने देखने वाले अभिनेता कुणाल खेमू हिंदी सिनेमा के बड़े हीरो बनते बनते अगर रह गए तो उसके पीछे उनके नखरों और उनके पिता के कारनामों का बड़ा हाथ रहा है। कुणाल खेमू का हिंदी सिनेमा से पैकअप कब का हो चुका है।
जी ने उनका करियर फिर से खड़ा करने की कोशिश की अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उनके लिए एक शो अभय बनाकर। लेकिन, अभय की शूटिंग से जो कुछ निकलकर सामने आ रहा है, वह कुणाल के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।
छोटे परदे पर तमाम हॉरर और थ्रिलर शोज बना चुके निर्माता बी पी सिंह की इस वेबसीरीज पर सबसे पहले किकू गुलाटी ने निर्देशक के तौर पर काम शुरू किया। कुणाल की किकू से नहीं पटी तो निर्माता केन घोष को ले आए।
विज्ञापन
केन घोष का मामला जम भी पाता उससे पहले कुणाल खेमू कैंप सीरीज के निर्देशन के लिए बॉबी जासूस बना चुके निर्देशक समर शेख को ले आए। सूत्र अब बता रहे हैं कि समर शेख को भी इस सीरीज की टीम के काम करने का रवैया समझ नहीं आ रहा है और उन्होंने भी इसका निर्देशन छोड़ दिया है।