फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Govinda Punish By A Producer For Coming Late To Film Set Incident Told By Nephew

Govinda: क्या सेट पर लेट आने के लिए गोविंदा को मिली सजा? भांजे विनय ने साझा किया अभिनेता से जुड़ा किस्सा

Thu, 20 Mar 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 06:17 PM IST
सार

हाल ही में गोविंदा के एक भांजे विनय आनंद ने अभिनेता के करियर से जुड़ी ऐसी बात बताई, जो उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है। विनय का कहना है कि एक बार उनके मामा को सेट पर लेट पहुंचने के कारण बहुत बुरी सजा दी गई।

विज्ञापन
Actor Govinda Punish By A Producer For Coming Late To Film Set Incident Told By Nephew
अभिनेता गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

विस्तार

गोविंदा एक समय में बॉलीवुड के नंबर वन हीरो हुआ करते थे लेकिन एक वक्त के बाद उनकी बॉलीवुड में अहमियत कम हो गई। अकसर कहा जाता है कि गोविंदा की सेट पर लेट आने की आदत के कारण उनका करियर खराब हुआ। हाल ही में विनय आनंद, जो कि गोविंदा के भांजे हैं, उन्होंने एक खुलासा किया। जिसमें बताया गया कि गोविंदा को कुछ मिनट सेट पर लेट पहुंचने के लिए सजा दी गई। यह काम फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया था। 

विज्ञापन


जब हिट थे तब किसी ने सवाल नहीं किया 
बॉलीवुड ठिकाना से की गई एक बातचीत में गोविंदा के भांजे विनय आनंद कहते हैं, ‘ फिल्म इंडस्ट्री की यही समस्या है कि जब तक फिल्में चल रही हैं, तब तक कोई कुछ नहीं कहता है। अगर आदमी हाथी बन गया है तो हाथी की ही चाल चलेगा ना। अगर आज भी गोविंदा हिट होते थे तो कई फिल्ममेकर्स उनके साथ खुशी खुशी काम करते, फिर चाहे वह समय पर सेट पर आते या नहीं।’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Govinda: 'गोविंदा सभी से असुरक्षित रहते थे और हर सीन बदल देते', 'खिलाड़ी नंबर 1' के इस एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बारिश में खड़ा कर दिया गया 
इसी बातचीत में आगे विनय आनंद बताते हैं कि एक प्रोड्यूसर ने गोविंदा जी को भारी बारिश में खड़े रहने की सजा दी क्योंकि वह चंद मिनट ही सेट पर लेट आए थे। इस बात से गोविंदा को काफी दुख हुआ था। विनय आगे यह भी कहते हैं, ‘आज भी कई सितारे अपने समय के हिसाब से सेट पर आते हैं। हो सकता है कि गोविंदा जी किन्हीं कारणों से लेट हुआ करते हों और आपको उन बातों की जानकारी ना हो।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Govinda: ‘कई लोग मुझे इंडस्ट्री से निकालना चाहते थे’, गोविंदा ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप 

गोविंदा अभी भी फिल्मों में सक्रिय
गोविंदा के करियर की बात की जाए तो अभी भी वह फिल्मों में सक्रिय है। लेकिन अब मुख्य भूमिका ना निभाकर, साइड रोल करते हैं। मुख्य भूमिका वाली फिल्में करने की कोशिश नए दौर में गोविंदा ने की है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed