Govinda: 'गोविंदा सभी से असुरक्षित रहते थे और हर सीन बदल देते', 'खिलाड़ी नंबर 1' के इस एक्टर ने किया खुलासा
Govinda: बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता गोविंदा के फैंस की कमी नहीं है। 90 के दशक में उनके सिनेमा के प्रति दर्शकों में खूब क्रेज रहा। गोविंदा भी अपने किरदार पर खूब मेहनत करते। वे सीन बदल दिया करते थे। ऐसा कहना है आदि ईरानी का।
विस्तार
अभिनेता आदि ईरानी ने कई फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं। शाहरुख खान की 'बाजीगर' में विक्की मल्होत्रा का किरदार अदा कर उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। इसके अलावा वे गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म 'अनाड़ी नंबर 1' में भी खलनायक टाइगर तड़ीपार के रोल में दिखे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्याद नहीं चली थी। हालांकि, गोविंदा का किरदार फैंस को पसंद आया। हाल ही में आदि ने गोविंदा को लेकर कहा है कि वे शूटिंग के दौरान सीन को बदल दिया करते थे।
गोविंदा के साथ शुरू हुआ करियर
आदि ईरानी का कहना है कि उनका और गोविंदा का करियर लगभग साथ में शुरू हुआ। आदि ने यूट्यूब चैनल फिल्मीयात्रा (Filmymantra) को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम लोग सब संघर्ष के दौर के दोस्त हैं। मेरा जो स्ट्रगल का टाइम है, उसी समय गोविंदा भी स्ट्रगल कर रहे थे। हम एक-दूसरे को अच्छे से जानते थे। मैं जिस डांस स्टूडियो में डांस सीखने के लिए जाता था, वहां पर गोविंदा कई बार आए थे और वह डांस दिखाते थे'।
यह खबर भी पढ़ें:
Mamta Kulkarni: 'कैसे तिरस्कार कर दें? ममता इस्लाम कुबूल करतीं तो विरोधी कुछ कर पाते?', बोलीं लक्ष्मी नारायण
गोविंदा के डांस का उड़ाते थे मजाक
आदि ने आगे कहा, 'उस समय मैं उन पर हंसता था। मैं और मेरे दोस्त उनके डांस का मजाक बनाते थे। मैं बोलता था कि क्या डांस कर रहे हैं, ये कोई डांस है क्या? हमें अंदाजा नहीं था कि एक दिन उनका डांस स्टाइल इतना मशहूर हो जाएगा और वह इसके लिए जाने जाएंगे। हम बेवकूफ थे, जो उनका मजाक उड़ाते थे'।
यह खबर भी पढ़ें:
Vijay Deverakonda Kingdom Teaser: 'किंगडम' का दमदार थीम टीजर आउट, जानिए कब रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म
गोविंदा बदल देते थे सीन
आदि ईरानी ने कहा, 'गोविंदा एक नेचुरल एक्टर हैं। वे अपने तरीके से डांस करते हैं। इसी तरह शूटिंग के दौरान वे सीन को पढ़ते थे और फिर सब कुछ बदल देते थे, न केवल अपनी भूमिका बल्कि सीन में उनके आस-पास के लोगों के अभिनय का तरीका भी। वे सीन को इस तरह से बदलने की कोशिश करते थे कि फ्रेम में वे दूसरों से अलग दिखें'। आदि ईरानी ने कहा कि उन्हें सीन बदलने और दोबारा लिखने के गोविंदा के तरीके से कोई एतराज भी नहीं।
आदि के किरदार पर गोविंदा ने क्या कहा?
उनसे जब पूछा गया कि क्या उनकी वजह से गोविंदा को कभी असुरक्षित फील हुआ? इस पर एक्टर ने कहा, 'गोविंदा सेट पर सभी से असुरक्षित थे। आदि ने आगे कहा, 'उन्हें यकीन नहीं था कि मैं फिल्म में टाइगर तड़ीपार की भूमिका निभा सकता हूं और उन्होंने मेरे साथ दो अन्य खलनायकों को जोड़ने का सुझाव दिया, लेकिन जब उन्होंने किरदार के लिए मेरा लुक देखा, तो उन्हें विश्वास हो गया कि मैं इसे निभा सकता हूं'।