फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Many People Wanted To Remove Me From Industry Govindas serious allegations against Bollywood

Govinda: ‘कई लोग मुझे इंडस्ट्री से निकालना चाहते थे’, गोविंदा ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 09 Mar 2025 06:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 09 Mar 2025 06:51 PM IST
सार

Govinda: गोविंदा ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई खुलासे किए हैं। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ साजिश रची गई। जानिए अभिनेता ने और क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Many People Wanted To Remove Me From Industry Govindas serious allegations against Bollywood
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

विस्तार

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा पिछले लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। हाल ही में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इस दौरान गोविंदा सिर्फ रियलटी शोज में ही नजर आए हैं। एक हालिया बातचीत में गोविंदा ने इंडस्ट्री के अपने अनुभवों के बारे में बताया। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोगों ने उनकी इमेज को जानबूझकर खराब करने का काम किया और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे।

विज्ञापन

100 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर खुद को मारे थप्पड़
एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में ‘पार्टनर’ फिल्म के अभिनेता ने उनको लेकर चलाई जाने वाली खबरों के बारे में बात करते हुए कहा, “जब वे लिख रहे थे कि मेरे पास काम नहीं है, तो मैंने 100 करोड़ रुपये की फिल्म छोड़ दी थी। हालांकि, बाद में मैं खुद को आईने में देख रहा था और थप्पड़ मार रहा था कि क्यों मैंने ये फिल्म छोड़ी। मैंने खुद से कहा, ‘तुम पागल हो गए हो, उस पैसे से तुम अपनी जिंदगी चला सकते थे।’ फिल्म में वही भूमिका थी जो इन दिनों चल रही है। हालांकि, खुद के साथ ईमानदार होना और अपनी अंतरआत्मा की बात सुनना बहुत जरूरी है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Abhishek Bachchan: आराध्या ने अभिषेक को किया ‘बी हैप्पी’ के लिए प्रेरित, एक्टर ने बताया क्यों खास है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे खिलाफ की गईं साजिशें
बातचीत के दौरान अभिनेता ने पिछले दिनों को याद करते हुए कहा, “उस वक्त जानबूझकर मेरी बदनामी की गई, मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। वे मुझे फिल्म इंडस्ट्री से हटाना चाहते थे। मैं समझ गया था कि मैं एक अशिक्षित व्यक्ति हूं और पढ़े-लिखे लोगों के बीच आ गया हूं और वे मुझे हटाना चाहते थे। मैं उनका नाम खराब नहीं कर सकता, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वे किस हद तक जाएंगे। मेरे खिलाफ साजिशें शुरू हो गईं, लोग मेरे घर के बाहर बंदूकों के साथ पकड़े गए। इन सभी साजिशों के बाद मेरा स्वभाव बदल गया।”


यह खबर भी पढ़ें: Samantha: सामंथा के प्रोडक्शन हाउस का वादा, सभी कलाकारों को दिया जाएगा समान वेतन

2019 में अंतिम बार बड़े पर्दे पर दिखे थे गोविंदा
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा अंतिम बार 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे। इसके बाद से वो बड़े पर्दे से गायब हैं। हालांकि, इस दौरान गोविंदा कभी पैर में गोली लगने तो कभी पत्नी सुनीता के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चाओं में जरूर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed