{"_id":"a9bd21f6-cb85-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"actor-dharmendra-shocked-for-vindu-dara-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंदू की गिरफ्तारी से धर्मेंद्र को लगा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विंदू की गिरफ्तारी से धर्मेंद्र को लगा झटका
जतिन सैनी/चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Jun 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सदाबहार हीरो धर्मेंद्र स्पॉट फिक्सिंग में अभिनेता विंदू दारा सिंह के गिरफ्तार होने से बेहद आहत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पहले कभी-कभी क्रिकेट मैच को बड़ी ही दिलचस्पी से देखा करता था, लेकिन इन दिनों स्पॉट फिक्सिंग के मामलों को देखते हुए मैंने मैच देखना बिल्कुल ही बंद कर दिया है।
धर्मेंद्र ने कहा कि, 'हमारी इंडस्ट्री के लिए यह सबसे शर्मनाक बात यह है कि स्पॉट फिक्सिंग में खिलाड़ियों के साथ-साथ अभिनेता भी फंस रहे हैं।'
धर्मेंद्र ने कहा कि, 'दारा सिंह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में एक थे। जब मुझे पता चला कि उनका बेटा विंदू दारा सिंह भी इस मामले में फंस गया है तो मानो मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा और दारा जी में पारिवारिक रिश्ते थे। विंदू तो मेरे बच्चे की तरह है। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी से मुझे बड़ा झटका लगा। अब तो मैंने मैच देखना ही बंद कर दिया है।'
विज्ञापन