फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Akshay Kumar bought his new house in Mumbai of worth rupees 7.8 crores

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मुंबई में खरीदा अपना नया घर, इतने करोड़ रुपये में मिला सपनों का आशियाना

Mon, 24 Jan 2022 11:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 24 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अक्षय कुमार हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार ने हाल ही मुंबई में एक नया लग्जीरियस हाउस खरीद लिया है। अ

विज्ञापन
Actor Akshay Kumar bought his new house in Mumbai of worth rupees 7.8 crores
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सपनों का घर खरीद लिया है। अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अक्षय कुमार हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल सामने आई खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार ने हाल ही मुंबई में एक नया लग्जीरियस हाउस खरीद लिया है। अक्षय कुमार से जुड़ी यह खबर सामने आते ही उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कई लोग उनके इस नए घर की झलक पाने को बेताब है।

विज्ञापन

 

बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले अक्षय ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। अभिनेता ने अपने जीवन में ऐसे दिन भी देखे हैं, जब वह मुंबई में दूसरों के घर के बाहर खड़े होकर फोटो शूट कराते थे। लेकिन आज अक्षय सफलता के जिस शिखर पर पहुंच चुके होते हैं, वहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं। खास बात ये है कि कभी जिस बंगले के बाहर अक्षय को फोटो क्लिक कराने के लिए एंट्री नहीं मिली थी ।आज अभिनेता उसी बंगले के मालिक बन गए हैं। अक्षय ने अपने जीवन में ऐसे ही संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए सफलता का स्वाद चखा है।

विज्ञापन

Actor Akshay Kumar bought his new house in Mumbai of worth rupees 7.8 crores
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के नए घर की बात करें तो अक्षय की इस नए घर की कीमत करीब 7.8 करोड रुपए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय का यह फ्लैट खार वेस्ट की जॉय लीजेंड बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर हैं। यहां अभिनेता को गाड़ी खड़ी करने के लिए अच्छी खासी जगह भी दी गई है। अपनी मेहनत और दमदार फिल्मों की बदौलत ताबड़तोड़ कमाई करने वाले अक्षय कुमार आज एक नहीं बल्कि दो- दो घरों के मालिक है।

Actor Akshay Kumar bought his new house in Mumbai of worth rupees 7.8 crores
अतरंगी रे में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय के नए घर के खरीदने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस एक्टर के घर की झलक पाने को बेताब है। हालांकि अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। वहीं साल अभिनेता अपनी कई बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इन फिल्मों में बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और पृथ्वीराज जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed