फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Action Scene Leaked From Gadar 2 Sunny Deol Lifts A Cartwheel In First glimpse of film video viral

Gadar 2: सामने आई 'गदर 2' की पहली झलक? बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी देओल

Tue, 03 Jan 2023 10:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

'गदर' का सीक्वल ''गदर 2' चर्चा में है। यह इस वर्ष की बहु प्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

विज्ञापन
Action Scene Leaked From Gadar 2 Sunny Deol Lifts A Cartwheel In First glimpse of film video viral
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर' तो याद होगी? 2001 में आई इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया। फिल्म में सनी देओल के अलग ही तेवर देखने को मिले थे। उनके कई एक्शन दृश्यों पर भी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई थीं। अब 'गदर' का सीक्वल ''गदर 2' चर्चा में है। यह इस वर्ष की बहु प्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। दिलचस्प बात यह है कि 'गदर' की तरह 'गदर 2' में भी सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म की एक झलक सामने आई है। इसमें एक्टर बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे

विज्ञापन

Action Scene Leaked From Gadar 2 Sunny Deol Lifts A Cartwheel In First glimpse of film video viral
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में जी स्टूडियो की तरफ से एक वीडियो क्लिप साझा की गई है। इसमें इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की एक झलक है। करीब 50 सेकेंड की अवधि वाले इस वीडियो में अजय देवगन की 'मैदान', सोनू सूद की 'फतेह' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 'गदर 2' की भी एक झलक दिखाई गई है। 
Filmy Wrap: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं सारा और 'बेशरम रंग' पर भड़के मुकेश खन्ना, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Action Scene Leaked From Gadar 2 Sunny Deol Lifts A Cartwheel In First glimpse of film video viral
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

'गदर 2' की बहुत छोटी सी झलक देखने को मिली है, लेकिन इसमें सनी देओल काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। तारा सिंह के किरदार में वह बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ देखा जा सकता है। फिल्म में सनी देओल की इस झलक ने 'गदर 2' के प्रति फैंस की बेकरारी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं, इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद ट्विटर पर हैशटैग के साथ 'गदर 2' ट्रेंड शुरू हो गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

विज्ञापन

Action Scene Leaked From Gadar 2 Sunny Deol Lifts A Cartwheel In First glimpse of film video viral
सनी देओल

बता दें कि फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में पाकिस्तान जाकर तारा सिंह का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन काफी चर्चा में रहा था। लगता है कि इस बार 'गदर 2' में सनी देओल कुछ ऐसा ही धांसू एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं। बता दें कि 'गदर 2' के निर्देशन की कमाल अनिल शर्मा संभाल रहे हैं, जिन्होंने 'गदर' का भी निर्देशन किया था। 'गदर 2' इस साल के मध्य में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Aryan Khan-Nora Fatehi: नोरा को डेट कर रहे किंग खान के लाडले? वायरल तस्वीरों के बाद लगीं अटकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed