फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Action Director Tinu Verma Reveals Kapil Sharma was slapped and thrown out of Sunny Deol Gadar Ek Prem Katha

Kapil Sharma: ‘गदर’ के एक्शन डायरेक्टर ने कपिल शर्मा को जड़ा था जोरदार थप्पड़, निकाल दिया था फिल्म से बाहर

Fri, 29 Jul 2022 10:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 29 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

कपिल शर्मा सनी देओल की फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा' का हिस्सा थे। लेकिन सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने उन्हें शूटिंग के दौरान थप्पड़ जड़ा और बाहर निकाल दिया था। 

विज्ञापन
Action Director Tinu Verma Reveals Kapil Sharma was slapped and thrown out of Sunny Deol Gadar Ek Prem Katha
टीनू वर्मा, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कपिल शर्मा ने कॉमेडी शोज करने के अलावा कई फिल्में भी की हैं। इन्हीं में से एक थी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदरः एक प्रेम कथा'। कपिल इस फिल्म का हिस्सा तो जरूर थे, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि उन्हें इस फिल्म से थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दिया गया था। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि कपिल को थप्पड़ खाना पड़ा।

विज्ञापन

परेशान हो गए थे डायरेक्टर
कपिल शर्मा अपने शो में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वो 'गदर' फिल्म के एक सीन का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बाहर निकाल दिया गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि कपिल की वजह से शूटिंग के दौरान वह काफी परेशान हो गए थे और इसलिए उन्होंने कपिल को थप्पड़ जड़ बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल ने नहीं किया निर्देश का पालन
टीनू वर्मा ने बताया कि वह भीड़ के साथ एक सीन की शूटिंग कर रहे थे। सभी को निर्देश दिया गया था कि उन्हें ट्रेन की ओर भागना है। जैसे ही उन्होंने एक्शन कहा तो सभी लोग ट्रेन की ओर भागने लगे, सिवाय कपिल के, वो विपरीत दिशा में भागने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कपिल को बुलाया और समझाया कि ट्रेन की ओर भागना है। साथ ही बताया कि कपिल की वजह से अब एक ओर टेक करना होगा।

विज्ञापन

तीन बार शूट हुआ था सीन
इसके बाद डायरेक्टर ने फिर से एक्शन कहा, लेकिन दोबारा से कपिल विपरीत दिशा में भागने लगे। एक ही सीन को कपिल की वजह से तीन बार शूट करना पड़ा लेकिन फिर भी कपिल सही नहीं कर रहे थे। ऐसे में टीनू वर्मा को बहुत गुस्सा आया। टीनू वर्मा ने बताया कि मैंने कैमरा नीचे रखा और उसकी ओर भागा। जैसे ही मैंने उसे पकड़ा तो उसके कान के नीचे एक दिया और कहा कि इसे बाहर निकालो।

कपिल भी कर चुके हैं इसका जिक्र
कपिल शर्मा ने अपने शो में जब सनी देओल आए थे, तो इस बात का जिक्र किया था। कपिल ने बताया था कि उन्हें लगा अलग दिशा में भागकर वो फिल्म में नोटिस हो जाएंगे। लेकिन कपिल का ऐसा करना उनपर ही भारी पड़ गया और फिल्म से उस सीन को ही हटा दिया गया। बता दें कि 'गदर' फिल्म का सीक्वल जल्द ही आने वाला उसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ही मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed