फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   accused in the Tiger Shroff firing case practised shooting at a location near Mumbai before the incident

टाइगर फायरिंग केस: होटल के कमरे में दागी गोलियां, जानें अभिनेता पर हमले से पहले आरोपियों ने कैसे की थी तैयारी

Thu, 22 Oct 2026 12:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को हमला हुआ था।
  • इस मामले में पुलिस से एक नया खुलासा किया है।
  • हमले से पहले आरोपियों ने हथियार चलाने का अभ्यास किया था। 

विज्ञापन
accused in the Tiger Shroff firing case practised shooting at a location near Mumbai before the incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के केस में हर पल जानकारी सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कई खुलासे किए हैं। अब आरोपियों ने खुलासा किया है कि अभिनेता पर हमले से पहले उन्होंने शूटिंग का अभ्यास किया था।
विज्ञापन


आरोपियों ने कितने राउंड फायर किए?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपियों ने घटना से पहले मुंबई के पास एक जगह पर शूटिंग का अभ्यास किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने उस जगह के बारे में बताया जहां उन्होंने हथियार का परीक्षण किया था। एक आरोपी ने दो राउंड फायर किए, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर किया। 
विज्ञापन


ठीक से नहीं चला हथियार
जांचकर्ताओं को यह भी पता चला है कि अंधेरी के एक होटल के कमरे में परीक्षण के दौरान हथियार ठीक से नहीं चला। इस वजह से एक गोली बिस्तर पर जा लगी। पुलिस इस अभ्यास वाली जगह और फायरिंग से पहले आरोपियों की तैयारियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ केस: गूगल से निकाला पता और हजार रुपए में किया ऑटो, हमले से पहले कैसे की सितारों के घर की रेकी?

Trending Videos

accused in the Tiger Shroff firing case practised shooting at a location near Mumbai before the incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @tigerjackieshroff
अब तक कौन हुआ गिरफ्तार?
इस मामले में पुलिस ने कुणाल, सुमित, राधा सुनील वर्मा, बबीता रामजतन राव, अंकित उर्फ राजेश खटक, समीर और जतिन को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने कलाकारों के घर की रेकी की थी
इससे पहले आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि टाइगर पर हमले से पहले उन्होंने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के घरों की रेकी (निगरानी) की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अक्सर ऑटो-रिक्शा चालकों को लगभग एक हजार रुपये देकर मशहूर हस्तियों के घरों के चक्कर लगाते थे। कई बार वे गूगल पर सर्च करके भी सेलिब्रिटीज के पते निकाल कर उनके घरों की रेकी करते थे।

accused in the Tiger Shroff firing case practised shooting at a location near Mumbai before the incident
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के घर पर थी फायरिंग करने की साजिश
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश रच रहे थे, मगर भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस साजिश को अंजाम नहीं दे सके।

accused in the Tiger Shroff firing case practised shooting at a location near Mumbai before the incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है टाइगर श्रॉफ का केस?
  • बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्तूबर को जुहू इलाके में गोलीबारी हुई थी। 
  • उस समय बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। 
  • इस घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर जख्मी हो गया था।
  • इसके अलावा वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed