फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   accused in the Tiger Shroff firing case conducted reconnaissance of Bollywood actors

टाइगर श्रॉफ केस: गूगल से निकाला पता और हजार रुपए में किया ऑटो, हमले से पहले कैसे की सितारों के घर की रेकी?

Thu, 22 Oct 2026 10:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 Oct 2026 10:02 AM IST
सार

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस आरिपियों से पूछताछ कर रही है।
  • आरोपियों ने बॉलीवुड सितारों को लेकर नए खुलासे किए हैं।
  • अभिनेता पर हमले से पहले उन्होंने कई कलाकारों के घर की रेकी की।

विज्ञापन
accused in the Tiger Shroff firing case conducted reconnaissance of Bollywood actors
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में 18 अक्तूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में हर दिन नए अपडेट आ रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस से एक नया खुलासा किया है। आइए जानते हैं इस केस में नया अपडेट क्या है।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों ने पुलिस को क्या बताया?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के घरों की रेकी (निगरानी) की थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अक्सर ऑटो-रिक्शा चालकों को लगभग एक हजार रुपये देकर मशहूर हस्तियों के घरों के चक्कर लगाते थे। कई बार वे गूगल पर सर्च करके भी सेलिब्रिटीज के पते निकाल कर उनके घरों की रेकी करते थे।

जांचकर्ता आरोपियों की गतिविधियों, जुटाई गई जानकारी और संभावित लक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध से संबंधित) भी जोड़ दी है।



सलमान के घर पर थी फायरिंग की योजना
पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भारी सुरक्षा के कारण वे अपनी इस योजना को अंजाम नहीं दे सके।

टाइगर फायरिंग केस: 12वीं पास ने की रेकी और आठवीं पास ने पहुंचाई पिस्तौल; 10 आरोपी गिरफ्तार, किसकी क्या भूमिका?
विज्ञापन
विज्ञापन

accused in the Tiger Shroff firing case conducted reconnaissance of Bollywood actors
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस स्टेशन लाई गईं राधा-बबीता
इससे पहले टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के मामले में मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों- कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया था। पुलिस इन आरोपियों को मुंबई के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ले आई है। बुधवार देर को राधा और बबीता को मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में लाया गया है। इस मामले में अंकित उर्फ राजेश खटक (18), समीर (20) और जतिन को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन

accused in the Tiger Shroff firing case conducted reconnaissance of Bollywood actors
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम ब्रांच डीसीपी, राज तिलक रोशन ने मीडिया से बातचीत में मामले की अहम जानकारी दी...
क्राइम ब्रांच डीसीपी, राज तिलक रोशन के मुताबिक 'गोलीबारी की घटना में तीन आरोपी शामिल थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे। 15 घंटे के भीतर तीनों को पकड़ लिया और कोटा से वापस ले आए। आगे की जांच में कुछ और आरोपियों की पहचान हुई, जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।'

उन्होंने आगे बताया 'दो पुरुष आरोपियों का काम पंजाब के अमृतसर जाकर हथियार लेना और उन्हें ट्रेन से मुंबई लाना था। हथियारों को लाने के लिए दो महिलाओं का इस्तेमाल कूरियर के तौर पर किया गया था। इन महिलाओं ने हथियार शूटर्स को सौंप दिए, जिन्होंने 18 अक्तूबर की गोलीबारी की घटना में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया।'

रोशन ने बताया, 'हमने सोनीपत से जतिन को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ दो लोग और जुड़े हुए थे। इनका काम लॉजिस्टिक सपोर्ट देना था।  जतिन मुंबई में उन तीन आरोपियों के साथ रुका था जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था और उसने उनकी मदद की थी। हमारी टीम अब इन पांचों आरोपियों- तीन पुरुषों और दो महिलाओं को मुंबई लाने के लिए निकल चुकी है। उनके यहां पहुंचने पर, हम उन्हें माननीय अदालत के सामने पेश करेंगे और आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे।'

क्या है टाइगर श्रॉफ का केस?
  • बता दें कि अभिनेता पर 18 अक्तूबर को जुहू इलाके में गोलीबारी हुई थी। 
  • उस समय बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। 
  • इस घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई, लेकिन गोली लगने से उनका ड्राइवर जख्मी हो गया था।
  • इसके अलावा वहां से गुजर रहा एक राहगीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed