{"_id":"1cd39d67dcfc5e58072014174fd2b8d8","slug":"abhinav-criticised-salman-in-his-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह शाहरुख और सलमान का अपमान तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह शाहरुख और सलमान का अपमान तो नहीं?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनव कश्यप और सलमान खान के बीच 'दबंग' फिल्म को लेकर हुआ विवाद जगजाहिर है। सलमान शायद अब यह भूल भी चुके हैं लेकिन अभिनव कश्यप इस बात को अब भी नहीं भूले हैं।
विज्ञापन
तभी उन्होंने अपनी फिल्म 'बेशरम' में किसी न किसी बहाने से दबंग के नाम का इस्तेमाल कर सलमान खान को चिढ़ाने की सोच रखी है।
फिल्म के प्रोमो को ध्यान से देखें तो फिल्म में एक जगह रणबीर कपूरी ऋषि कपूर से कहते हैं केवल चुलबुल नाम रख लेने से कोई दबंग नहीं बन जाता।
इससे स्पष्ट हो रहा है कि अब तक अभिनव कश्यप 'दबंग' प्रेम से बाहर नहीं निकल पाये हैं और उन्होंने जान बूझ कर इस तरह के संवाद लिखे हैं।
वे सलमान को यह जताना चाहते हैं कि वे भले ही सोचें कि दबंग 2 दबंग 1 से ज्यादा अच्छी है। लेकिन ऐसा नहीं है। यही नहीं अभिनव ने शाहरुख खान का भी फिल्म में मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
ट्रेलर में रणबीर ऐसी स्थिति में तुझे देखा तो ये जाना सनम गाना गा रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि वह शाहरुख खान का मजाक उड़ा रहे हैं।